Views: 156
0 0
12 दिसंबर को आयोजित होगा दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार...

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

12 दिसंबर को आयोजित होगा दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला-2025, 27 कंपनियाँ देंगी नियुक्ति के अवसर

लातेहार। श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग, झारखंड सरकार के अंतर्गत जिला नियोजन-सह-जिला कौशल कार्यालय, लातेहार द्वारा “रोजगार आपके द्वार” अभियान के तहत 12 दिसंबर 2025 को जिला खेल स्टेडियम, लातेहार परिसर में दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला–2025 का आयोजन किया जा रहा है। इस रोजगार मेला में झारखंड तथा राज्य के बाहर की कुल…

12 दिसंबर को आयोजित होगा दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला-2025, 27 कंपनियाँ देंगी नियुक्ति के अवसर
Read Time:3 Minute, 3 Second
12 दिसंबर को आयोजित होगा दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला-2025, 27 कंपनियाँ देंगी नियुक्ति के अवसर

लातेहार। श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग, झारखंड सरकार के अंतर्गत जिला नियोजन-सह-जिला कौशल कार्यालय, लातेहार द्वारा “रोजगार आपके द्वार” अभियान के तहत 12 दिसंबर 2025 को जिला खेल स्टेडियम, लातेहार परिसर में दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला–2025 का आयोजन किया जा रहा है।

इस रोजगार मेला में झारखंड तथा राज्य के बाहर की कुल 27 निजी कंपनियाँ भाग ले रही हैं। ये कंपनियाँ हेल्थ, इंश्योरेंस, कंस्ट्रक्शन, माइनिंग, सर्विस सेक्टर सहित विभिन्न क्षेत्रों के लिए रिक्तियां लेकर मेले में उपस्थित होंगी।
कंपनियों द्वारा ₹8000 से ₹29000 तक वेतनमान वाले कुल 4196 पदों पर नौकरी के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।

चयन जिन प्रमुख पदों पर होगा, उनमें शामिल हैं—
असिस्टेंट मैनेजर, ब्रांच मैनेजर, मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव, डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर, अकाउंटेंट, मैकेनिक इंजीनियरिंग, माइंस मैनेजर, नर्स, सिक्योरिटी गार्ड, इलेक्ट्रिशियन आदि।

मुख्यमंत्री सारथी योजना के लाभ भी उपलब्ध

रोजगार मेला के दौरान मुख्यमंत्री सारथी योजना के अंतर्गत आवासीय एवं गैर-आवासीय कौशल प्रशिक्षण हेतु युवाओं का मोबिलाइज़ेशन भी किया जाएगा। प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार दोनों से जोड़ा जाएगा।

12 दिसंबर को आयोजित होगा दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला-2025, 27 कंपनियाँ देंगी नियुक्ति के अवसर

रोजगार मेला में भाग लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज़

  1. झारखंड के किसी भी नियोजनालय में निबंधित नियोजन कार्ड
  2. शैक्षणिक प्रमाणपत्रों की छाया प्रति
  3. दो पासपोर्ट साइज फोटो
  4. आधार कार्ड की छाया प्रति
  5. स्थानीय निवास प्रमाण पत्र
  6. जाति प्रमाण पत्र की छाया प्रति
  7. बायोडाटा की दो प्रतियां

जिला नियोजन-सह-जिला कौशल पदाधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि रोजगार मेला की सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने जिले के सभी युवक-युवतियों से अपील की है कि वे इस रोजगार मेले में शामिल होकर अपने योग्यता के अनुसार रोजगार के सुनहरे अवसरों का लाभ उठाएं और अपने भविष्य को बेहतर बनाएं।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

One response to “12 दिसंबर को आयोजित होगा दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला-2025, 27 कंपनियाँ देंगी नियुक्ति के अवसर”

  1. DavidBen Avatar

    интернет [url=https://bet-vodka.com/]vodka bet[/url]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports