राजमहल स्टेशन पर डेढ़ महीने से तिरंगा गायब

राजमहल स्टेशन पर डेढ़ महीने से तिरंगा गायब
Views: 44
0 0
Read Time:2 Minute, 5 Second
राजमहल स्टेशन पर डेढ़ महीने से तिरंगा गायब

भव्य ध्वज स्तंभ पर सूनापन,यात्रियों में नाराजगी

बरहरवा/राजमहल। राजमहल रेलवे स्टेशन की पहचान बन चुका 100 फीट ऊंचे स्तंभ पर लगा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा पिछले डेढ़ महीने से गायब है। करोड़ों रुपये की लागत से किए गए स्टेशन के सौंदर्यकरण के बीच तिरंगे का न लगना यात्रियों और स्थानीय लोगों के बीच नाराजगी और सवाल दोनों पैदा कर रहा है।

जानकारी के अनुसार, लगभग डेढ़ महीने पूर्व तेज आंधी-तूफान में तिरंगा फट गया था। भारतीय ध्वज संहिता के नियमों के तहत उसे तत्काल उतार दिया गया। लेकिन इसके बाद भी नया तिरंगा नहीं लगाया गया, जिससे स्टेशन का भव्य परिसर सूना और बेजान नजर आने लगा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि ऊंचे ध्वज स्तंभ पर लहराता तिरंगा स्टेशन की सबसे बड़ी खूबसूरती था। रात में रोशनी के बीच लहराते तिरंगे का दृश्य यात्रियों का मन मोह लेता था और लोगों में देशभक्ति की भावना को प्रोत्साहित करता था। तिरंगा नहीं रहने से पूरा इलाका वीरान-सा प्रतीत हो रहा है और सौंदर्यकरण की चमक भी कम हो गई है।

क्या कहते हैं स्टेशन प्रबंधक

स्टेशन प्रबंधक दिलीप कुमार साहा ने बताया कि“तिरंगा आंधी-तूफान में फट गया था, जिसे नियम के अनुसार उतारना पड़ा। नया तिरंगा मंगाने के लिए संबंधित कार्यालय को पत्र भेज दिया गया है। जैसे ही तिरंगा उपलब्ध होगा, उसे तुरंत फिर से लगाया जाएगा।”

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment