Views: 106
0 0
12.3 ओवर में चार विकेट खोकर प्रशासन टीम विजेता बनी

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

,

12.3 ओवर में चार विकेट खोकर प्रशासन टीम विजेता बनी

पतना।प्रखंड के प्लस टू गंगिया दामिन हाई स्कूल मैदान में पुलिस प्रशासन एवं नागरिक एकादश के बीच क्रिकेट का फाइनल मैच खेला गया। मैच में पुलिस प्रशासन टीम के कप्तान एसडीपीओ नितिन खंडेलवाल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। नागरिक एकादश की ओर से झायुमो जिला अध्यक्ष संजय गोस्वामी की कप्तानी में…

12.3 ओवर में चार विकेट खोकर प्रशासन टीम विजेता बनी
Read Time:2 Minute, 13 Second
12.3 ओवर में चार विकेट खोकर प्रशासन टीम विजेता बनी

पतना।प्रखंड के प्लस टू गंगिया दामिन हाई स्कूल मैदान में पुलिस प्रशासन एवं नागरिक एकादश के बीच क्रिकेट का फाइनल मैच खेला गया। मैच में पुलिस प्रशासन टीम के कप्तान एसडीपीओ नितिन खंडेलवाल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया।

नागरिक एकादश की ओर से झायुमो जिला अध्यक्ष संजय गोस्वामी की कप्तानी में निर्धारित 16 ओवर में 9 विकेट खोकर टीम ने 210 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। बल्लेबाजी में

  • सत्या ने सर्वाधिक 60 रन,
  • शाजिद ने 30 रन,
  • हिदायत खान ने 25 रन,
  • तथा कप्तान संजय गोस्वामी ने दो छक्कों के साथ 16 रन जोड़े।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी प्रशासन टीम की शुरुआत शानदार रही।
ओपनर रोहित कुमार ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए 68 रन की पारी खेली।
वहीं

  • एसआई गुलशन कुमार ने 58 रन,
  • मुफस्सिल थाना प्रभारी अनीश पांडे ने 47 रन,
  • तथा राजमहल एसडीपीओ विमलेश कुमार ने 16 रन का योगदान दिया।

प्रशासन टीम ने 12.3 ओवर में चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर शानदार जीत दर्ज की।

विजेता प्रशासन टीम को झायुमो जिला अध्यक्ष संजय गोस्वामी ने ट्रॉफी प्रदान की, जबकि उपविजेता टीम को बरहड़वा एसडीपीओ नितिन खंडेलवाल एवं राजमहल एसडीपीओ विमलेश कुमार ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।

खेल संचालन में झामुमो नेता अनुप साह, इस्लाम शेख, फिरोज अंसारी, वसीम अकरम, विनोद गुप्ता सहित कई लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports