बरहरवा।शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में गायत्री परिवार द्वारा बोरियो प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में गायत्री परिवार के प्रखंड संयोजक एवं साधक महादेव लाल साह के नेतृत्व में ज्योति अमृत कलश रथ यात्रा का भ्रमण हो रहा है। यह यात्रा पिछले दो दिनों से निरंतर गांव-गांव में भ्रमण कर राष्ट्रीय जागरण, मानव कल्याण, दुष्प्रवृत्तियों के उन्मूलन और विचार परिष्कार का संदेश प्रसारित कर रही है,इसी कड़ी में आज गुरुवार को सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बोरियो में परिसर में आगमन हुआI ,जिनका स्वागत प्रधानाचार्या हेमा कुमारी, आचार्य आचार्या एवं भैया बहनों ने भव्य स्वागत किया एवं पूजा अर्चना की।
तत्पश्चात शांतिकुंज हरिद्वार से आए हुए परिव्राजकों ने वंदना सभा में ज्ञान अमृत की वर्षा की सत्य के पथ पर अग्रसर हुए राष्ट्र को सबल बनाने में महती भूमिका निभाने की अपील की। शिवकुमार दलनायक
परिव्राजकों में राजकुमार एवं
सविता कुमारी, श्रवण साह, सुबो देवी, मीना देवी, चंचला देवी, पार्वती देवी , चंपा देवी,विष्णु रक्षित आदि सहयोगी साधकों ने रथ भ्रमण कार्यक्रम को सफल बनाने में महती भूमिका निभाई।