जमशेदपुर : भ्रष्टाचार निरोधक जांच ब्यूरो का सम्मान सह शपथ ग्रहण समारोह पुराना कोर्ट परिसर में आयोजित की गई। कार्यक्रम के दौरान कोल्हान प्रमंडल के अधिकारियों को पुष्प गुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत किया गया । इस दौरान कोल्हान प्रमंडल के हेड बाबूलाल नाग ,कोल्हान प्रमंडल के लीगल सेल हेड अजीत कुमार सिंह तथा कोल्हान प्रमंडल के मीडिया प्रभारी नागेन्द्र कुमार मुख्य रूप से उपस्थित थे।
कार्यक्रम में पूर्वी सिंहभूम जिला के नव नियुक्त सभी पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र , परिचय पत्र व प्रमाण पत्र तथा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया । नव नियुक्त सभी पदाधिकारियों को ईमानदारी पूर्वक राष्ट्र व समाज हित में कार्य करने की शपथ भी दिलाई गई । कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला प्रभारी राम कुमार छतरियां ने किया।
लीगल सेल हेड अजीत कुमार सिंह ने कहा कि संस्था भ्रष्टाचार मुक्त समाज, सहज न्याय एवं महिलाओं के उत्पीड़न को रोकने के लिए कृत संकल्पित है। जल्द ही महिलाओं को उचित मदद पहुंचाने के लिए संगठन हेल्पलाइन नंबर जारी करेगी। ताकि महिलाओं को अविलंब न्याय और राहत मिल सकें। उन्होंने कहा कि यदि थाने में एफआईआर दर्ज करने में परेशानी हो रही है , किसी सरकारी कर्मचारियों द्वारा अनैतिक रूप से परेशान किया जा रहा है अथवा काम के बदले में अवैध रकम की मांग की जा रही अथवा बेवजह परेशान किया जा रहा है .
मजदूरों को चिकित्सकीय लाभ मिलने में परेशानी हो रही है , मजदूरों का शोषण रहा है तो पीड़ित व्यक्ति एंटी करप्शन इंवेस्टिगेशन ब्यूरो से संपर्क स्थापित कर अपनी परेशानी बता सकते हैं , संगठन उचित न्याय दिलाने में सहयोग करेगी। इस अवसर पर कोल्हान प्रमंडल लीगल सेल के पदाधिकारी अजीत कुमार सिंह, बाबूलाल नाग , नागेन्द्र कुमार ,रामकुमार छतरियां, राजेश कुमार शर्मा, डी. रविकुमार, विष्णु प्रधान, अशोक कुमार, संतोष रेड्डी, स्वरूप पाल, सुरेश चंद्र महतो, एम. वेंकट राव, अनिल कुमार सिंह, सुनील कुमार सिंह, गोपाल पात्रो, अमीषा नाग पूरबी रानी दत्ता , जय पाल पात्रो , आई बाबू राव, विवेक प्रसाद, सुबोध कुमार अग्रवाल , ब्रिज मोहन सिंह , उज्ज्वल दास , शिबू होड़ , वाजिब अली, एम वेंकट प्रसाद , विष्णु चरण प्रधान, अशोक कुमार , दीपक कुमार समेत अन्य लोग मौजूद थे।