गुमलाघाघराझारखंडस्थानीय समाचार

असीम आस्था, पवित्रता, आत्मानुशासन, स्वच्छता और प्रकृति पूजा का प्रतीक है यह महापर्व

Views: 200
0 0
Read Time:3 Minute, 16 Second
  • रांची लोहरदगा गुमला सभी जिलों में दिखा छठ महापर्व का उत्साह
असीम आस्था, पवित्रता, आत्मानुशासन, स्वच्छता और प्रकृति पूजा का प्रतीक है यह महापर्व

हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री, झारखंड,

गुमला रांची एवं लोहरदगा सिमडेगा खुंटी हजारीबाग पश्चिम शिवम सभी जिलों में छठ महापर्व धूमधाम के साथ आज मनाया गया हस्ताचल गांव में सूर्य को अर्घ्य अर्पित की गई।भगवान भास्कर को समर्पित लोक आस्था और उपासना के महापर्व छठ की महिमा ऐसी है कि श्रद्धा और भक्ति- भाव में हर कोई समाहित हो जाता है। आम हो या खास, सभी पवित्रता के बंधन में बंध जाते हैं। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन भी अपनी धर्मपत्नी श्रीमती कल्पना सोरेन और दोनों पुत्रों के साथ हटनिया तालाब घाट पर एक आम श्रद्धालु के रूप में हजारों श्रद्धालुओं के बीच पहुंचे। उन्होंने यहां न्यू पुलिस लाइन निवासी और दैनिक मजदूरी करने वाले श्री मनोज शाह की धर्मपत्नी और व्रतधारी श्रीमती अलका देवी तथा रेस्टोरेंट में वेटर का काम करने वाले श्री मनोज कुमार की धर्मपत्नी अनिता देवी (व्रतधारी) के परिजनों के साथ अस्तचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर व्रतधारी का आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री ने इस पावन अवसर पर छठी मईया से राज्य की उन्नति और राज्यवासियों के सुख -समृद्धि, खुशहाली, शांति और निरोग जीवन की प्रार्थना की।

असीम आस्था, पवित्रता, आत्मानुशासन, स्वच्छता और प्रकृति पूजा का प्रतीक है यह महापर्व

असीम आस्था, पवित्रता, आत्मानुशासन, स्वच्छता और प्रकृति पूजा का प्रतीक है यह महापर्व

मुख्यमंत्री ने कहा कि महापर्व छठ की अलौकिक परंपरा निभाने की संस्कृति सदियों से चली आ रही है। इस महापर्व में सभी तरह के फासले मिट जाते हैं। छठी मईया के लिए हर कोई समर्पित भाव से अपनी सेवा देता है। व्रतधारी 36 घंटे का निर्जला उपवास रखकर भगवान भास्कर की उपासना करते हैं। यह महापर्व असीम आस्था, पवित्रता, आत्मानुशासन, स्वच्छता और प्रकृति पूजा का प्रतीक है ।

गुमला के छठ घाटों नदी तालाब में भी आज अस्ताचल सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर सूर्य भगवान से सुख समृद्धि की कामना की गई। मयूरी ट्रस्ट के डायरेक्टर बसंत कुमार गुप्ता ने छठ महापर्व के अवसर पर गुमला जिले की सभी जनता को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। जिला प्रशासन के उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा भी छठ पूजा को लेकर काफी सक्रिय देखे गए।

Loading

असीम आस्था, पवित्रता, आत्मानुशासन, स्वच्छता और प्रकृति पूजा का प्रतीक है यह महापर्व

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button