राजमहल:झारखंड मजदूर संघ प्रजातांत्रिक की समीक्षा बैठक,नए पदाधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी

राजमहल:झारखंड मजदूर संघ प्रजातांत्रिक की समीक्षा बैठक,नए पदाधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी
Views: 165
0 0
Read Time:3 Minute, 16 Second
राजमहल:झारखंड मजदूर संघ प्रजातांत्रिक की समीक्षा बैठक,नए पदाधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी

बरहरवा ।राजमहल शहर के निरीक्षण भवन में झारखंड मजदूर संघ प्रजातांत्रिक का जिला स्तरीय समीक्षा बैठक जिला अध्यक्ष मिठून यादव के नेतृत्व किया गया। मौके पर मुख्य अतिथि केन्द्रीय महामंत्री राजकुमार यादव के द्वारा, विगत माह में संघ के पंचायत,प्रखंड स्तरीय और जिला स्तरीय सभी उपस्थित सदस्यों के एवं पदाधिकारियों के कार्यों की समीक्षा किया गया।

समीक्षा के दौरान जिला समिति में कुछ सदस्यों एवं पदाधिकारियों को पद मुक्त करते हुए उनके स्थान पर नए लोगों को पद भार ग्रहण कराया गया।कार्यकारी अध्यक्ष श्रीदाम बसु के स्थान पर मो सद्दाम अंसारी, जिला उपाध्यक्ष शिवलाल ठाकुर के स्थान पर निखिल यादव,संगठन मंत्री विरबल मंडल के स्थान पर कल्पना कुमारी, जिला सदस्य पंकज ठाकुर एवं मुकर्रम शेख के स्थान पर क्रमशः अंसार खान को जिला सदस्य एवं प्रवक्ता तथा सुष्मिता कुमारी को जिला सदस्य के लिए योगदान करवाया गया।

महामंत्री राजकुमार यादव के द्वारा साहेबगंज में श्रम अधिक्षक के पोस्ट रिक्त होने के कारण मजदूरों की बहुत सारी समस्याएं बगैर निपटारे का अधर में लटक रहा है। अतः संबंधित विभागीय अधिकारी से कहना है कि जब तक साहेबगंज में पोस्टिंग नहीं की जा रही है तब गोड्डा के श्रम अधिक्षक को सप्ताह में तीन दिन के लिए साहेबगंज भेज जाए। साहेबगंज में ड्राइवरी अनुज्ञप्ति बनाने में भी बिचौलिए के द्वारा अनाप-शनाप पैसे उगाही हो रही है,जिसके कारण लोग चाहते हुए भी अनुज्ञप्ति नहीं बनवा पाते हैं .

संबंधित अधिकारी इसे भी संज्ञान मे लें।साथ ही आगामी 14 अक्टूबर 2025 को उधवा प्रखंड कार्यालय में तथा 16 अक्टूबर 2025 को श्रम कार्यालय साहेबगंज में धरना प्रदर्शन की भी घोषणा की गई है, जिसकी सूचना संबंधित पदाधिकारी को दे दी जाएगी।मौके पर केन्द्रीय उपाध्यक्ष फूल कुमारी देवी, केन्द्रीय सदस्य रवि घोष, जिला उपाध्यक्ष विपिन कुमार पंकज, महामंत्री मोहम्मद इमाम विश्वास,अज्जुम अली, मंत्री मिथुन राजवंशी, कार्य मंत्री मो जावेद अख्तर, ब्रह्मदेव यादव, अभिजीत रक्षित, आदि अन्य उपस्थित थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment