झारखंडलातेहारस्थानीय समाचार

त्योहारों को लेकर लातेहार में खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण

Views: 333
0 0
Read Time:1 Minute, 57 Second
त्योहारों को लेकर लातेहार में खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण

लातेहार : उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता के निर्देश पर शनिवार को खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी डॉ. मोइन अख्तर के नेतृत्व में जिला मुख्यालय स्थित विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बिक रहे खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता की जांच की गई।

चाट, फुचका और चीमिन जैसे स्टॉल संचालकों को विशेष रूप से साफ-सफाई बनाए रखने और केवल FSSAI द्वारा प्रमाणित खाद्य रंग के उपयोग करने का निर्देश दिया गया। वहीं, जनरल स्टोर संचालकों को दूध, दही, ब्रेड और अन्य नाशवान वस्तुओं की बिक्री से पहले उनकी एक्सपायरी डेट जांचने की सख्त चेतावनी दी गई।

त्योहारों को लेकर लातेहार में खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण

खाद्य सुरक्षा विभाग ने सभी संचालकों को स्पष्ट किया कि बिना FSSAI द्वारा निर्गत लाइसेंस के कोई भी प्रतिष्ठान संचालित नहीं किया जा सकेगा। नियमों का उल्लंघन करने पर संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

अधिकारी ने बताया कि त्योहारों के दौरान मिलावटी और असुरक्षित खाद्य पदार्थों की रोकथाम के लिए इस तरह का अभियान लगातार जारी रहेगा। जिला प्रशासन ने आम लोगों से भी अपील की है कि वे सुरक्षित और स्वच्छ खाद्य पदार्थों का ही सेवन करें।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button