Views: 155
0 0
विश्व आदिवासी दिवस आदिवासी समाज के गौरव के प्रतीक-स्टीफन हांसदा

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

विश्व आदिवासी दिवस आदिवासी समाज के गौरव के प्रतीक-स्टीफन हांसदा

बरहरवा । विश्व आदिवासी दिवस पर शनिवार को सरना समिति राजमहल सह तालझारी एवं आदिवासी संघर्ष समिति ने संयुक्त रूपसे कल्याणचक रेलवे मैदान में भव्य कार्यक्रम किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत मोटरसाइकिल रैली से हुई जो पड़रिया मोड़ से होते हुए राजमहल वीर सिद्ध-कान्हू की प्रतिमा स्थल पहुंची जहा माला अर्पण कर वापस कार्यक्रम स्थल पहुची।…

विश्व आदिवासी दिवस आदिवासी समाज के गौरव के प्रतीक-स्टीफन हांसदा
Read Time:2 Minute, 10 Second
विश्व आदिवासी दिवस आदिवासी समाज के गौरव के प्रतीक-स्टीफन हांसदा

बरहरवा । विश्व आदिवासी दिवस पर शनिवार को सरना समिति राजमहल सह तालझारी एवं आदिवासी संघर्ष समिति ने संयुक्त रूपसे कल्याणचक रेलवे मैदान में भव्य कार्यक्रम किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत मोटरसाइकिल रैली से हुई जो पड़रिया मोड़ से होते हुए राजमहल वीर सिद्ध-कान्हू की प्रतिमा स्थल पहुंची जहा माला अर्पण कर वापस कार्यक्रम स्थल पहुची। मुख्य अतिथि के रूप में सांसद प्रतिनिधि स्टीफन हसदा तथा भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश मंडल मौजूद रहे।

कार्यक्रम में दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दिया गया। इसके बाद भगवान बिरसा मुंडा, वीर सिद्ध-कान्हू और दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उनके संघर्षों को याद किया गया। अतिथियों का स्वागत बुके और गमछा पहनाकर किया गया। अपने संबोधन में स्टीफन हसदा ने कहा,विश्व आदिवासी दिवस आदिवासी समाज के कल्याण और गौरव का प्रतीक है।

आज शिक्षा सबसे बड़ा हथियार है, इसे अपनाकर हम समाज को नई ऊंचाई तक ले जा सकते हैं।कार्यक्रम की अध्यक्षता खुटहरी के मुखिया मसीह टुडू जबकि संचालन सचिव नेहरू टोप्पो ने किया। इस दौरान बीरबल खाखा, राजेश बाड़ा, संतलाल, निर्मल, स्वरूप, धनवीर इक्का, साधु राम, डोमन टुडू, बछ्छू मुर्मू, जुरा खाल्गो, सुनीता सोरेन, पौलुस मुर्मू, कैरोलिना हसदा, दुखनी उरांव, दिलीप टोप्पो सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports