Views: 307
0 0
बीआईटी मेसरा में पहली राज्यस्तरीय ‘लिटिल चैंप्स’...

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

बीआईटी मेसरा में पहली राज्यस्तरीय ‘लिटिल चैंप्स’ प्रतियोगिता का हुआ भव्य शुभारंभ

576 नन्हे खिलाड़ियों की ऐतिहासिक भागीदारी, शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने किया उद्घाटन रांची। बीआईटी मेसरा परिसर में आज से प्रथम राज्यस्तरीय लिटिल चैंप्स फुटबॉल प्रतियोगिता 2025-26 का भव्य आगाज हुआ। इस अनूठी पहल का उद्घाटन माननीय शिक्षा मंत्री श्री रामदास सोरेन ने किया। इस ऐतिहासिक आयोजन में झारखंड के 576 नन्हे खिलाड़ी भाग ले…

बीआईटी मेसरा में पहली राज्यस्तरीय ‘लिटिल चैंप्स’ प्रतियोगिता का हुआ भव्य शुभारंभ
Read Time:5 Minute, 12 Second
बीआईटी मेसरा में पहली राज्यस्तरीय ‘लिटिल चैंप्स’ प्रतियोगिता का हुआ भव्य शुभारंभ

576 नन्हे खिलाड़ियों की ऐतिहासिक भागीदारी, शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने किया उद्घाटन

रांची। बीआईटी मेसरा परिसर में आज से प्रथम राज्यस्तरीय लिटिल चैंप्स फुटबॉल प्रतियोगिता 2025-26 का भव्य आगाज हुआ। इस अनूठी पहल का उद्घाटन माननीय शिक्षा मंत्री श्री रामदास सोरेन ने किया। इस ऐतिहासिक आयोजन में झारखंड के 576 नन्हे खिलाड़ी भाग ले रहे हैं, जिन्होंने विद्यालय, प्रखंड और जिला स्तर पर विजयी होकर प्रमंडलीय टीम में जगह बनाई है।

उद्घाटन समारोह में शामिल हुए कई गणमान्य अतिथि

इस अवसर पर शिक्षा परियोजना निदेशक श्री शशि रंजन, बीआईटी मेसरा के कुलपति प्रो. इंद्रनील मन्ना, राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी सह आयोजन सचिव श्री धीरसेन सोरेंग, झारखंड ओलिंपिक संघ के महासचिव डॉ. मधुकांत पाठक, बीआईटी के रजिस्ट्रार डॉ. सुदीप दास, झारखंड फुटबॉल संघ के महासचिव श्री गुलाम रब्बानी, समन्वयक श्री आशीष बोस, सामाजिक कार्यकर्ता श्री सोमेश सोरेन व श्री सोनाराम सोरेन, और मंत्री के आप्त सचिव श्री अजय कुमार सिन्हा भी मंच पर उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, कांके की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम ने सभी का मन मोह लिया।


बीआईटी मेसरा में पहली राज्यस्तरीय ‘लिटिल चैंप्स’ प्रतियोगिता का हुआ भव्य शुभारंभ

मंत्री रामदास सोरेन ने कहा – “झारखंड में जन्मजात खिलाड़ी पैदा होते हैं”

अपने उद्घाटन भाषण में शिक्षा मंत्री श्री सोरेन ने कहा कि झारखंड के बच्चे पारंपरिक खेलों में हमेशा से निपुण रहे हैं। फुटबॉल और तीरंदाजी यहां के गाँवों में संस्कार की तरह पनपते हैं। उन्होंने कहा,

“झारखंड में आदिवासी बच्चे कपड़ों से फुटबॉल बना लेते हैं और मैदान में पूरे जुनून के साथ खेलते हैं। तीरंदाजी यहाँ की परंपरा है।”

उन्होंने आगे कहा कि खेल के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता के तहत हर जिले में खेल प्रभारियों की नियुक्ति की गई है, और अब शिक्षा के साथ-साथ खेल और संस्कृति को भी प्राथमिकता दी जा रही है।

शिक्षा में नवाचार और खेलों को प्राथमिकता – शशि रंजन

राज्य परियोजना निदेशक श्री शशि रंजन ने कहा कि यह प्रतियोगिता माननीय मंत्री के मार्गदर्शन में हो रही है और इसका मुख्य उद्देश्य बच्चों को कम उम्र में ही खेलों से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि झारखंड शिक्षा में निरंतर नवाचार कर रहा है और यह प्रतियोगिता उसी का प्रमाण है।

ओलिंपिक की नींव आज ही पड़ रही है – प्रो. इंद्रनील मन्ना

बीआईटी मेसरा के कुलपति प्रो. मन्ना ने कहा कि यह गर्व की बात है कि बीआईटी मेसरा इस ऐतिहासिक आयोजन का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि शारीरिक गतिविधियाँ मानसिक विकास के लिए जरूरी हैं और भविष्य में होने वाले ओलिंपिक के लिए तैयारियाँ आज से ही शुरू हो रही हैं।

प्रतियोगिता के आज के प्रमुख परिणाम

बालक वर्ग:

  • पाकुड़ ने गोड्डा को 3-0 से हराया
  • गिरिडीह ने जामताड़ा को 9-1 से रौंदा
  • लातेहार ने धनबाद को 4-0 से हराया
  • प. सिंहभूम ने पू. सिंहभूम को 2-0 से हराया
  • दुमका ने गढ़वा को 2-0 से पराजित किया
  • पलामू ने कोडरमा को 5-0 से हराया
  • साहेबगंज ने सरायकेला को 3-0 से हराया
  • रामगढ़ ने लोहरदगा को 6-0 से हराया

बालिका वर्ग:

  • रांची ने गढ़वा को 4-0 से हराया
  • गुमला ने बोकारो को 2-1 से हराया
  • साहिबगंज ने दुमका को 4-0 से हराया
  • रामगढ़ ने चतरा को 1-0 से हराया
  • लातेहार ने जामताड़ा को 5-0 से हराया
  • खूंटी ने गोड्डा को 7-0 से रौंदा

प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले 26 जुलाई को खेले जाएंगे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports