Views: 65
0 0
बरहरवा में परिवार स्वास्थ्य मेला आयोजित, जनसंख्या...

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

,

बरहरवा में परिवार स्वास्थ्य मेला आयोजित, जनसंख्या नियंत्रण को लेकर किया गया जागरूक

बरहरवा।विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बरहरवा में परिवार स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन आयुष चिकित्सक डॉ. विवेक भारती, डॉ. पंकज कुमार गुप्ता और डॉ. बिनोद कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस अवसर पर डॉ. भारती ने मेले की जानकारी देते हुए…

बरहरवा में परिवार स्वास्थ्य मेला आयोजित, जनसंख्या नियंत्रण को लेकर किया गया जागरूक
Read Time:1 Minute, 27 Second
बरहरवा में परिवार स्वास्थ्य मेला आयोजित, जनसंख्या नियंत्रण को लेकर किया गया जागरूक

बरहरवा।
विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बरहरवा में परिवार स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन आयुष चिकित्सक डॉ. विवेक भारती, डॉ. पंकज कुमार गुप्ता और डॉ. बिनोद कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

इस अवसर पर डॉ. भारती ने मेले की जानकारी देते हुए कहा कि बढ़ती जनसंख्या देश के लिए घातक सिद्ध हो सकती है, इसलिए इसके नियंत्रण के प्रति लोगों को जागरूक करना जरूरी है। मेला परिसर में लगाए गए विभिन्न स्टॉलों के माध्यम से लोगों को परिवार नियोजन और जनसंख्या नियंत्रण के उपायों की जानकारी दी गई।

मेले में कंडोम, माला-डी सहित अन्य गर्भनिरोधक साधनों का नि:शुल्क वितरण भी किया गया।
कार्यक्रम में बीपीएम विष्णु भगत, बीटीटी शंभू लाल दत्ता, बैम सुमन कुमारी, गीता सिंह, राहुल कुमार, आशुतोष कुणाल सहित कई स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports