Views: 151
0 0
नहर निर्माण के दौरान हादसा, रोड रोलर ड्राइवर की मशीन से दबकर मौत

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

नहर निर्माण के दौरान हादसा, रोड रोलर ड्राइवर की मशीन से दबकर मौत

संवाददाता अनूप कुमार गुप्ता गढ़वा:- गढ़वा जिले के कांडी थाना क्षेत्र के नहर निर्माण योजना में काम करते समय एक ड्राइवर की मौत हो गई। घटना सोमवार करीब साढ़े तीन बजे की है। उल्लेखनीय है कि उत्तर कोयल सिंचाई परियोजना के मोहम्मदगंज स्थित भीम बराज से निकलने वाली बाईं मुख्य नहर का निर्माण हो रहा…

नहर निर्माण के दौरान हादसा, रोड रोलर ड्राइवर की मशीन से दबकर मौत
Read Time:1 Minute, 44 Second
नहर निर्माण के दौरान हादसा, रोड रोलर ड्राइवर की मशीन से दबकर मौत

संवाददाता अनूप कुमार गुप्ता

गढ़वा:- गढ़वा जिले के कांडी थाना क्षेत्र के नहर निर्माण योजना में काम करते समय एक ड्राइवर की मौत हो गई। घटना सोमवार करीब साढ़े तीन बजे की है। उल्लेखनीय है कि उत्तर कोयल सिंचाई परियोजना के मोहम्मदगंज स्थित भीम बराज से निकलने वाली बाईं मुख्य नहर का निर्माण हो रहा है।

सोमवार की दोपहर पतिला पंचायत के पतिला गांव में रोड रौलर से मिट्टी बराबर करने का काम किया जा रहा था। इसी दौरान उक्त मशीन में कोई खराबी आ गई। ड्राइवर ठीक करने का प्रयास कर रहा था। इसी बीच अचानक मशीन का कोई भारी वजनी पार्ट उसके ऊपर गिर पड़ा। इससे ड्राइवर के हाइड्रोसील में गंभीर चोट आई। आशंका जताई जा रही है कि इसी चोट के कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

हालांकि मृतक का शव उसकी गाड़ी से करीब 100 फीट दूर पाया गया है। वहीं पर एक पानी का बोतल रखा हुआ है। कांडी थाना प्रभारी अविनाश राज ने कहा कि मृतक के हाइड्रोसील में कटे का निशान नजर आ रहा है। पोस्टमार्टम के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। उक्त व्यक्ति का नाम रमजान अंसारी और उसका घर झारखंड के कोडरमा जिले में बताया जा रहा है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports