Views: 160
0 0
गढ़वा:अवैध पशु तस्करी की कोशिश नाकाम: दो गिरफ्तार,एक...

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

गढ़वा:अवैध पशु तस्करी की कोशिश नाकाम: दो गिरफ्तार,एक फरार, सात गोवंशीय पशु बरामद

अनूप कुमार गुप्ता, गढ़वा। जिले के मझिआंव थाना क्षेत्र में अवैध पशु तस्करी की बड़ी कोशिश को पुलिस ने नाकाम कर दिया है। बीती रात मझिआंव थाना में पदस्थापित पुअनि तपेश कुमार के नेतृत्व में रात्रि गश्ती के दौरान सशस्त्र बलों के साथ बुढ़ीखांड इलाके में वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही थी। इसी…

गढ़वा:अवैध पशु तस्करी की कोशिश नाकाम: दो गिरफ्तार,एक फरार, सात गोवंशीय पशु बरामद
Read Time:2 Minute, 48 Second
गढ़वा:अवैध पशु तस्करी की कोशिश नाकाम: दो गिरफ्तार,एक फरार, सात गोवंशीय पशु बरामद

अनूप कुमार गुप्ता,

गढ़वा। जिले के मझिआंव थाना क्षेत्र में अवैध पशु तस्करी की बड़ी कोशिश को पुलिस ने नाकाम कर दिया है। बीती रात मझिआंव थाना में पदस्थापित पुअनि तपेश कुमार के नेतृत्व में रात्रि गश्ती के दौरान सशस्त्र बलों के साथ बुढ़ीखांड इलाके में वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही थी। इसी क्रम में एक उजले रंग के पिकअप वाहन (संख्या BR26K-7787) को रोककर तलाशी ली गई।


तलाशी के दौरान वाहन में गोवंशीय पशुओं को बेरहमी से मुंह बांधकर ठूंस-ठूंसकर लादा हुआ पाया गया। वाहन में सात पशु थे, जिनमें एक काले रंग की गाय, दो मोहकल रंग की गायें, दो सोकन रंग के बैल और दो सफेद रंग की गाय शामिल हैं। सभी पशुओं को अमानवीय ढंग से वाहन में भरकर ले जाया जा रहा था।
पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए वाहन चालक सहित दो अभियुक्तों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान गौतम कुमार (उम्र लगभग 26 वर्ष), पिता- बसंत पासवान, ग्राम- बुढ़ीखांड और शबील खान (उम्र लगभग 65 वर्ष), पिता- स्व. नसरुद्दीन खान, ग्राम- अधौरा, दोनों थाना मझिआंव गढ़वा के रूप में हुई है। पूछताछ में उन्होंने स्वीकार किया कि ये सभी पशु बिहार के औरंगाबाद स्थित बूचड़खाने में ले जाए जा रहे थे।

इस कड़ी में एक अन्य अभियुक्त पप्पू अंसारी, पिता- हनीफ अंसारी, ग्राम व थाना- बारुण, औरंगाबाद (बिहार) रात के अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। पुलिस ने मौके से उजले रंग के पिकअप वाहन को भी जब्त कर लिया है।

इस मामले में मझिआंव थाना में कांड संख्या 91/25 दर्ज कर आगे की कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि फरार अभियुक्त की तलाश की जा रही है। इस मामले में शामिल अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है। गोवंशीय पशुओं को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports