Views: 172
0 0
विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, नौडीहवा टोले में...

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

,

विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, नौडीहवा टोले में रहस्यमय मौतों का सिलसिला जारी

अनूप कुमार गुप्ता, गढ़वा:- जिले के हरिहरपुर ओपी क्षेत्र अंतर्गत मझिगावां गांव के नौडीहवा टोले में युवाओं की रहस्यमय मौतों का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। ताजा मामला सोमवार का है। जब उक्त टोले की ममता कुमारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ममता, रौशन रजवार की पत्नी थी। प्रेम विवाह…

विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, नौडीहवा टोले में रहस्यमय मौतों का सिलसिला जारी
Read Time:2 Minute, 37 Second
विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, नौडीहवा टोले में रहस्यमय मौतों का सिलसिला जारी

अनूप कुमार गुप्ता,

गढ़वा:- जिले के हरिहरपुर ओपी क्षेत्र अंतर्गत मझिगावां गांव के नौडीहवा टोले में युवाओं की रहस्यमय मौतों का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। ताजा मामला सोमवार का है। जब उक्त टोले की ममता कुमारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ममता, रौशन रजवार की पत्नी थी। प्रेम विवाह के बाद से ही एक वर्ष से उसके साथ रह रही थी।


पति रौशन रजवार (पिता प्रगास रजवार) ने बताया कि ममता के साथ प्रेम विवाह दोनों पक्षों के बीच विवाद का कारण बन गया था। इसी बीच सोमवार को ममता ने संदिग्ध परिस्थिति में फांसी लगा ली। पति रौशन ने जब उसे फंदे से उतारकर बाहर निकाला, तब तक उसकी स्थिति नाजुक हो चुकी थी। इलाज के लिए बाहर ले जाने की कोशिश की गई, किंतु रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।


दूसरी ओर ममता की मौत को लेकर मायके पक्ष ने पति रौशन समेत ससुराल के कई लोगों पर हत्या कर आत्महत्या का रूप देने का आरोप लगाया है। घटना की सूचना मिलते ही हरिहरपुर ओपी प्रभारी सफीउल्लाह अंसारी व एसआई बिरेंद्र चौड़े दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर मंगलवार की सुबह पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया।


ओपी प्रभारी अंसारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। गौरतलब है कि इसी टोले में 11 मई को विश्रामपुर थाना क्षेत्र के विकास रजवार की भी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी। बीते 2 वर्षों में यह 17वीं मौत है। इससे इलाके में दहशत का माहौल है।


स्थानीय लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर इस टोले के युवाओं को क्या हो रहा है। घटनास्थल पर मझिगावां पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि शंभूनाथ शाह, पूर्व मुखिया अरुण मिश्रा सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports