Views: 348
0 0
लहलहे की पावन भूमि पर भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्...

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

लहलहे की पावन भूमि पर भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ

संवाददाता: अनुज तिवारी, मेदिनीनगर : सदर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत लहलहे की पावन पवित्र भूमि पर सप्तम दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ सोमवार को हुआ। सुबह 7 बजे से ही कलश यात्रा में भाग लेने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु आयोजन स्थल पर एकत्रित हुए। भागवत कथा के आयोजक विवेकानंद त्रिपाठी के…

लहलहे की पावन भूमि पर भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ
Read Time:2 Minute, 15 Second
लहलहे की पावन भूमि पर भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ

संवाददाता: अनुज तिवारी,
मेदिनीनगर : सदर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत लहलहे की पावन पवित्र भूमि पर सप्तम दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ सोमवार को हुआ। सुबह 7 बजे से ही कलश यात्रा में भाग लेने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु आयोजन स्थल पर एकत्रित हुए। भागवत कथा के आयोजक विवेकानंद त्रिपाठी के सानिध्य में श्रीमद् भागवत कथा के प्रथम दिवस लहलहे गांव स्थित विवेकानन्द त्रिपाठी के परिसर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई।

लहलहे की पावन भूमि पर भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ

कलश यात्रा यज्ञ स्थल लहलहे विवेकानंद त्रिपाठी की परिसर से निकलकर मलय नदी तट किनारे स्थित शिव मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना के साथ जल को कलश में लेकर गांव भ्रमण करते हुए कथा स्थल पहुंचे।कलश यात्रा के दौरान श्री हरि नाम राधे राधे एवं अन्य देवी-देवताओं के जयघोष के साथ पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया।


कलश यात्रा में बड़ी संख्या में छोटे-छोटे बच्चे, युवतियां व महिलाओं ने हिस्सा लिया। कलश यात्रा में सबसे आगे भागवत जी को सिर पर उठाये आदरणीय विवेकानंद त्रिपाठी एवं गंऊवाँ परिवार के सभी सदस्य, एवं समाज के सभी भाई बंधु , माताएं बहनें चल रहे थे।

कलश यात्रा में पीले वस्त्र धारण की हुई कन्याएं व महिलाएं सिर पर कलश लेकर मंगलगीत गाती चल रही थीं। कलश यात्रा का जगह-जगह पर स्वागत किया गया। इस मौके पर पर खुले आकाश से पुष्प वर्षा की गई। इसके बाद मंत्रोच्चारण के बीच पुरोहितों द्वारा कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की गई।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports