Views: 285
0 0
तेज रफ्तार बाइक गड्ढे में गिरी, तीन किशोर घायल

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

तेज रफ्तार बाइक गड्ढे में गिरी, तीन किशोर घायल

घाघरा (गुमला)। घाघरा थाना क्षेत्र के नौनी मोड़ के समीप शुक्रवार को एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरी। इस हादसे में बाइक पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान घाघरा चेचेपाट निवासी विकास उरांव (15), मुकेश उरांव (12) और प्रमोद उरांव (17) के रूप में…

तेज रफ्तार बाइक गड्ढे में गिरी, तीन किशोर घायल
Read Time:1 Minute, 34 Second
तेज रफ्तार बाइक गड्ढे में गिरी, तीन किशोर घायल

घाघरा (गुमला)। घाघरा थाना क्षेत्र के नौनी मोड़ के समीप शुक्रवार को एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरी। इस हादसे में बाइक पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों की पहचान घाघरा चेचेपाट निवासी विकास उरांव (15), मुकेश उरांव (12) और प्रमोद उरांव (17) के रूप में हुई है। दुर्घटना के बाद तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, घाघरा लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद मुकेश और प्रमोद की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए गुमला रेफर कर दिया गया। दोनों को सिर में गहरी चोटें आई हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, तीनों युवक एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर शादी समारोह में शामिल होने के लिए कुंदो गांव जा रहे थे। नौनी मोड़ के समीप बाइक की रफ्तार अधिक होने के कारण वह अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी।

स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports