स्थानीय समाचार

नावा बाजार:होली त्यौहार को लेकर पुलिस प्रशासन के द्वारा किया गया फ्लैग मार्च

Views: 382
0 0
Read Time:1 Minute, 49 Second
नावा बाजार:होली त्यौहार को लेकर पुलिस प्रशासन के द्वारा किया गया फ्लैग मार्च

नावा बाजार:- नावा बाजार थाना परिसर में होली के दौरान विधि व्यवस्था पूरी तरह कायम रखने को लेकर नावा बाजार थाना प्रभारी चिंटू कुमार के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन के द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया।

फ्लैग मार्च नावा बाजार थाना परिसर से प्रारंभ होकर इटको से मुख्य बाजार से होते हुए पड़वा पहुंची। इस दौरान पुलिस प्रशासन के द्वारा लोगों से शांतिपूर्ण वातावरण में त्यौहार मनाने की अपील की गई।

नावा बाजार बाजार थाना क्षेत्र के सभी वासियों को थाना की ओर से होलिका दहन और होली का अग्रिम बधाई देते हुए कहा कि थाना क्षेत्र के सभी जनता से पलामू पुलिस अपील है कि होली के अवसर पर पटाखा से सतर्क रहे बिना लाइसेंस और असुरक्षित स्थानों पर पटाखा का विक्रय और प्रयोग न करे।

थाना प्रभारी ने अपील किया कि शराब का सेवन कर वाहन का प्रयोग न करे। शांतिपूर्ण तरीके से होलिका दहन और होली का त्यौहार मनाए।जबरन किन्ही को रंग न लगाए तथा किसी प्रकार का विवाद या अफवाह होने पर कानून अपने हाथों में न ले।

मौके पर नावा बाजार थाना प्रभारी चिंटू कुमार सशस्त्र पुलिस बल मौजूद रहे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button