स्थानीय समाचार
आन गांव के रैयतोने एनटीपीसी कंपनी के खिलाफ खोला मोर्चा

Views: 231
Read Time:1 Minute, 30 Second
आन गांव के रैयतोने एनटीपीसी कंपनी के खिलाफ खोला मोर्चा

चंदवा। बनहरदी कोल ब्लॉक के विस्थापितो के पुनर्वास हेतु एनटीपीसी कंपनी को ज़मीन नहीं देने के लिए चेटर पंचायत स्थित आन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के समीप ग्राम प्रधान झरी भुइंया के अध्यक्षता में ग्रामीणों ने एक बैठक की।
जिसमें सर्वसम्मति से ग्रामीणों ने एक स्वर में निर्णय लिये कि जमीन हमारी माँ है और इसी से हमारे परिवार का भरण पोषण होता है अगर हमलोग ज़मीन बेच देंगे तो अपना जीवन निर्वाह कैसे करेंगे इस लिए हम किसी हालत में किसी भी कंपनी को ज़मीन नहीं देंगे।
बैठक मे राजनाथ उरांव,दिनेश प्रसाद,कृष्णा उरांव,लाल बिहारी यादव,सीताराम यादव,संतोष यादव,पंकज यादव,जय धन उरांव,रामदास उरांव,राम प्यारी साव,जमुना साव, दिलेश्वर उरांव,अर्जुन यादव,नीतेश यादव,सुजीत भुइंया,महरंग भुइंया,डब्बू भगत,कृष्णा प्रसाद भगत समेत सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।
![]()




