Views: 339
0 0
एक ही भवन में महिला थाना, साइबर थाना, एसटी/एससी थाना और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की स्थापना की जाएगी

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

एक ही भवन में महिला थाना, साइबर थाना, एसटी/एससी थाना और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की स्थापना की जाएगी

झारखंड में आपराधिक मामलों में शामिल लोगों को अब अलग-अलग थानों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। झारखंड पुलिस ने ऐसी व्यवस्था लाने की योजना बनाई है, जिसके तहत एक ही भवन में महिला थाना, साइबर थाना, एसटी/एससी थाना और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की स्थापना की जाएगी।इससे मामलों से संबंधित एफआईआर दर्ज करना…

एक ही भवन में महिला थाना, साइबर थाना, एसटी/एससी थाना और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की स्थापना की जाएगी
Read Time:2 Minute, 48 Second

एक ही भवन में महिला थाना, साइबर थाना, एसटी/एससी थाना और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की स्थापना की जाएगी

झारखंड में आपराधिक मामलों में शामिल लोगों को अब अलग-अलग थानों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। झारखंड पुलिस ने ऐसी व्यवस्था लाने की योजना बनाई है, जिसके तहत एक ही भवन में महिला थाना, साइबर थाना, एसटी/एससी थाना और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की स्थापना की जाएगी।इससे मामलों से संबंधित एफआईआर दर्ज करना आसान हो जाएगा।

राज्य के डीजीपी अनुराग गुप्ता ने बताया कि आमतौर पर एक थाना किसी जिले के एक छोटे हिस्से के लिए होता है, लेकिन महिला थाना, साइबर थाना, एसटी/एससी थाना और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट का क्षेत्राधिकार पूरे जिले का होता है। इन थानों में पूरे जिले से संबंधित अपराधों की एफआईआर दर्ज होती है। अब इन चारों थानों को एक ही जगह लाने की योजना बनाई जा रही है।

डीजीपी ने बताया कि झारखंड में अभी थाने तो स्थापित हैं, लेकिन संसाधनों और भवनों की स्थिति ठीक नहीं है। इस समस्या के समाधान के लिए गृह सचिव और एडीजी प्रोविजन से विशेष चर्चा की गई है। योजना के तहत इन चारों थानों को एक ही भवन में शिफ्ट किया जाएगा। संसाधनों के बेहतर उपयोग और लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया जा रहा है।

नई व्यवस्था सबसे पहले उन जिलों में लागू की जाएगी, जहां आपराधिक मामले ज्यादा हैं। इनमें रांची, जमशेदपुर, हजारीबाग, देवघर, धनबाद और बोकारो जैसे जिले शामिल हैं। इन जगहों पर पहले संयुक्त भवन बनाए जाएंगे।इस पहल से उन लोगों को राहत मिलेगी, जिन्हें अलग-अलग मामलों के लिए कई थानों का चक्कर लगाना पड़ता था।

अब चारों थाने एक ही जगह होने से एफआईआर दर्ज करना आसान होगा और मामलों पर तुरंत कार्रवाई भी सुनिश्चित होगी।झारखंड पुलिस की यह पहल नागरिकों के लिए सुविधाजनक और आपराधिक मामलों के त्वरित निपटारे के लिए एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

राज्य के नागरिक जल्द ही एक ही जगह पर चार थानों की सेवाएं ले सकेंगे।

Loading

एक ही भवन में महिला थाना, साइबर थाना, एसटी/एससी थाना और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की स्थापना की जाएगी

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports