स्थानीय समाचार
manika:घर में लगी आग, लाखों संपत्ति जलकर हुई राख

Views: 198
Read Time:55 Second

संतोष प्रसाद की रिपोर्ट,
मनिका:- प्रखंड क्षेत्र के बंदूआ पंचायत अंतर्गत बरवाही गांव में बुधवार की रात्रि लगभग 11:00 बजे चारवा उरांव नामक व्यक्ति के घर में अचानक आग लग गई।आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया हैं। लेकिन आग लगने से घर में रखे सामान के साथ बकरी एवं बाइक भी जलकर राख हो गई। घटना का सूचना मिलते ही बंदूआ पंचायत के मुखिया एवं मुखिया पति भरदुल सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और पीड़ीत परिवार को सरकार द्वारा मिलने वाली सहायता राशि दिलाने की बात कही।
हालांकि घर जल जाने के कारण पीड़ित परिवार सदमा में देखे जा रहे हैं
![]()



