Views: 217
0 0
गहरे तालाब में डूबने से एक युवक की हुई मौत,8 घंटे बाद मछुआरों के बेहत मशक्कत से मिला शव

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

गहरे तालाब में डूबने से एक युवक की हुई मौत,8 घंटे बाद मछुआरों के बेहत मशक्कत से मिला शव

संवाददाता – अनूप कुमार गुप्ता , बिशुनपुरा प्रखंड मुख्यालय पोखरा चौक श्री विष्णु मंदिर स्थित तालाब में एक युवक की डूबने से मौत हो गई.घटना की खबर पूरे गांव में आग की तरह फैल गया. जिसके बाद घटनास्थल पर सैकड़ो लोगो की भीड़ लग गयी. यह घटना रविवार करीब 4 बजे की बताई जा रही…

गहरे तालाब में डूबने से एक युवक की हुई मौत,8 घंटे बाद मछुआरों के बेहत मशक्कत से मिला शव
Read Time:3 Minute, 49 Second
गहरे तालाब में डूबने से एक युवक की हुई मौत,8 घंटे बाद मछुआरों के बेहत मशक्कत से मिला शव

संवाददाता – अनूप कुमार गुप्ता ,

बिशुनपुरा प्रखंड मुख्यालय पोखरा चौक श्री विष्णु मंदिर स्थित तालाब में एक युवक की डूबने से मौत हो गई.
घटना की खबर पूरे गांव में आग की तरह फैल गया. जिसके बाद घटनास्थल पर सैकड़ो लोगो की भीड़ लग गयी. यह घटना रविवार करीब 4 बजे की बताई जा रही है.
युवक की पहचान बिशुनपुरा पोखरा चौक निवासी सीताराम चंद्रवंशी के 19 वर्षीय पुत्र रंजन चंद्रवंशी के रूप में किया गया है.

जानकारी के अनुसार चार युवक तालाब में नहाने के लिए गए थे. नहाते समय सभी गहरे पानी में अनियंत्रित हो गए. उसके बाद तीन युवक किसी तरह तालाब से बाहर निकल गए. लेकिन एक युवक रंजन चंद्रवंशी पानी में डूब गया. जिसके बाद तीनो युवकों ने इसकी जानकारी स्थानीय लोगो को दिया. युवक की स्थानीय तैराको द्वारा तालाब में काफी समय खोजबीन किया गया. लेकिन सफलता नही मिल पाया.
उसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना विशुनपुरा थाना को दिया.

गहरे तालाब में डूबने से एक युवक की हुई मौत,8 घंटे बाद मछुआरों के बेहत मशक्कत से मिला शव

मौके पर पहुंच थाना प्रभारी राहुल कुमार सिंह ने घटना का जानकारी लिये. उसके बाद थाना प्रभारी ने अनुमंडल पदाधिकारी प्रभाकर मिर्धा व एसडीपीओ सतेंद्र नारायण सिंह नगर उंटारी को घटना की जानकारी दिये. तुरंत देर रात अनुमंडल पदाधिकारी प्रभाकर मिर्धा व एडीपीपीओ सतेंद्र नारायण सिंह घटनास्थल पर पहुंच मामले का जायजा लिये तथा एनडीआरएफ टीम को सूचना दिये.

आक्रोशित ग्रामीण


देर रात तक भी घटना स्थल पर एनडीआरएफ टीम नहीं आने पर सैकड़ो ग्रामीण उग्र होकर धरना पर बैठ गये और प्रशासन व प्रतिनिधि के खिलाफ नारेबाजी करने लगे. आक्रोशित ग्रामीण करीबन 1 घंटे तक प्रशासन के प्रति नारेबाजी करते रहे. वहा के ग्रामीणों ने प्रशासन से अविलंब एनडीआरएफ टीम की मांग कर रहे थे.

उसके बाद मौके पर पूर्व विधायक सह झामुमो नेता अनंत प्रताप देव उर्फ छोटे राजा, दीपक प्रताप देव एवं ताहिर अंसारी घटना स्थल पर पहुंचे. दीपक प्रताप देव के द्वारा मेराल के सोहबरिया गांव से चार मछुआरा तैराकों को घटनास्थल पर बुलाया गया. उसके बाद तालाब में मछुआरों ने शव की खोजबीन करने में लग गये.


आखिर कर घटना के 8 घंटे बाद देर रात बारह बजे बेहत प्रयासों के बाद शव को निकालने में सफल रहे. शव को तालाब से बाहर निकाला गया. मृतक का शव निकलते ही पूरा मातम छा गया. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया था. उसके बाद प्रशासन शव को पूरे रात अपने कब्जे में रखा.
थाना प्रभारी राहुल सिंह ने बताया की शव को सोमवार को अत्यंपरिक्षण के लिए भेज दिया जाएगा।

Loading

गहरे तालाब में डूबने से एक युवक की हुई मौत,8 घंटे बाद मछुआरों के बेहत मशक्कत से मिला शव

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports