Read Time:1 Minute, 15 Second
गुमला:- घाघरा थाना क्षेत्र के बड़काड़ीह गांव के समीप मोटरसाइकिल चालक गुमला पुग्गू निवासी बादल बड़ाइक और उसकी छोटी बहन अरांसी कुमारी घायल हो गई। ग्रामीणों के द्वारा दोनों को टेंपो से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा लाया गया ।
जहां चिकित्सक ने दोनों का प्राथमिक उपचार के बाद बादल बड़ाइक को बेहतर इलाज हेतु गुमला सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के बाबत मिली जानकारी के अनुसार दुर्गा पूजा की छुट्टी बीत जाने के बाद बादल अपनी छोटी बहन को मोटरसाइकिल से कल्हेपाट स्तिथ बिरसा उरांव पब्लिक स्कूल छोड़ने जा रहा था। जहां उसकी बहन हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करती है।
https://www.effectivegatecpm.com/zyt60ux3?key=2bd771538b0aeada8d900221ef0d36ac
इसी क्रम में बड़काड़ीह के समीप एक कुत्ता सड़क पर अचानक दौड़ गया। जिससे मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गया और दोनों भाई-बहन सड़क पर गिर गए ।
About Post Author
NEWS APPRAISAL
It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,