ट्रेडिंगबिहार

हरिमोहन सिंह महिला खेल- खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए सम्मानित हुए

Views: 360
0 0
Read Time:4 Minute, 53 Second
हरिमोहन सिंह महिला खेल- खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए सम्मानित हुए
Oplus_131072
  • खेल- खिलाड़ी को राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा देने एवं सामाजिक कार्य के लिए हरिमोहन सिंह को बिहार के मुख्यमंत्री, खेलमंत्री , समाज कल्याण मंत्री , विधि कानून मंत्री आदि सम्मानित कर चुके हैं

अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर खुद भी स्पोर्ट्स में इंडिया के लिए गोल्ड मेडल जीत चुके हैं

  • युवाओं में इनकी लोकप्रियता को देखते हुए चुनाव आयोग द्वारा विधानसभा एवं लोकसभा में ब्रांड एंबेसडर भी बनाएं जा चुके हैं

Bihar:-बक्सर में आयोजित खेलों इंडिया ईस्ट जोन वूमेंस सब जूनियर एवं जूनियर नेशनल लीग-2024-25 के लिए बिहार बालिका सब जूनियर एवं जूनियर खो- खो टीम सेलेक्शन ट्रायल के दौरान महिला खेल खिलाड़ी को बढ़ावा देने एवं उनके विकास के लिए हमेशा आवाज बुलंद करने उनके लिए कार्य करने को लेकर जनकल्याण शिव शक्ति हरिमोहन फाउंडेशन के फाउंडर एवं अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी सह मुंगेर जिला खो- खो संघ के सेक्रेट्री हरिमोहन सिंह को मुख्य अतिथि खो- खो एसोसिएसन ऑफ बिहार के महासचिव नीरज कुमार पप्पू की उपस्थिति में बक्सर जिला खो- खो संघ के अध्यक्ष ने अंग वस्त्र ओढ़कर सम्मानित किए ।

मौके पर प्रदेश के विभिन्न जिलों से सैकड़ों की संख्या में महिला खो- खो खिलाड़ी , दर्जनों राष्ट्रीय खो- खो खिलाड़ी व खेल प्रेमी , विभिन्न खेल संघ के सेक्रेट्री एवं प्रेसिडेंट मौजूद थे। ज्ञात हो कि हरिमोहन सिंह इस से पहले देश के विभिन्न राज्यों में आयोजित विभिन्न खेलों के नेशनल लेवल चैंपियनशिप में कोच , मैनेजर , टेकनिकल रेफरी , ऑफिशियल्स के रूप में भाग ले चुके हैं ।

दिव्यांग खेल एवं महिला खेल को बढ़ावा देने में लिए इन्होंने खासकर विशेष रूप से अपना योगदान दिया है । ये वर्तमान में कई सारे स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने वाले अन्तर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर के संगठन से जुड़कर ( मुंगेर जिला खो- खो संघ , मुंगेर पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन , बिहार डांस बैटल स्पोर्ट्स एसोसिएशन , मुंगेर योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन , मुंगेर पीडब्ल्यूडी संघ , स्पेशल ओलंपिक्स भारत बिहार , फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया बिहार सहित दर्जनों ) खेल एवं खिलाड़ी को बढ़ावा देने के लिए कार्य कर रहे हैं।

खेल- खिलाड़ी को राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा देने एवं सामाजिक कार्य के लिए हरिमोहन सिंह को बिहार के मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री, खेलमंत्री , समाज कल्याण मंत्री , विधि कानून मंत्री , स्वास्थ्य मंत्री , पथ निर्माण मंत्री आदि के हाथों सम्मानित कर चुके हैं।अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर खुद भी स्पोर्ट्स में इंडिया के लिए गोल्ड मेडल जीत चुके हैं।युवाओं में इनकी लोकप्रियता को देखते हुए चुनाव आयोग द्वारा विधानसभा एवं लोकसभा में ब्रांड एंबेसडर भी बनाएं जा चुके हैं ।

हरिमोहन सिंह को सम्मानित होने पर मुंगेर जिला प्रशासन , मुंगेर जिला खो- खो संघ , मुंगेर योगासन सपोटस एसोसिएशन,जनकल्याण शिव शक्ति हरिमोहन फाउंडेशन, मुंगेर पीडब्ल्यूडी संघ , स्पेशल ओलंपिक्स भारत बिहार , फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया बिहार के वरीय पदाधिकारीगण ने शुभकामनाए दी ।

Loading

हरिमोहन सिंह महिला खेल- खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए सम्मानित हुए

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
100 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button