Views: 163
0 0
सारंडा जंगल में IED ब्लास्ट, सीआरपीएफ का एक जवान घायलबेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर भेजा गया रांची

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

सारंडा जंगल में IED ब्लास्ट, सीआरपीएफ का एक जवान घायलबेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर भेजा गया रांची

पश्चिमी सिंहभूम के नक्सल प्रभावित सारंडा जंगल में गुरुवार की सुबह नक्सलियों के आईईडी ब्लास्ट में सीआरपीएफ का एक जवान घायल हो गया है. जवान को एयरलिफ्ट कर बेहतर इलाज के लिए रांची ले जाया गया है, जहां उसकी स्थिति स्थिर बतायी जा रही है. जानकारी के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि प्रतिबंधित…

सारंडा जंगल में IED ब्लास्ट, सीआरपीएफ का एक जवान घायलबेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर भेजा गया रांची
Read Time:1 Minute, 40 Second
सारंडा जंगल में IED ब्लास्ट, सीआरपीएफ का एक जवान घायलबेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर भेजा गया रांची

पश्चिमी सिंहभूम के नक्सल प्रभावित सारंडा जंगल में गुरुवार की सुबह नक्सलियों के आईईडी ब्लास्ट में सीआरपीएफ का एक जवान घायल हो गया है. जवान को एयरलिफ्ट कर बेहतर इलाज के लिए रांची ले जाया गया है, जहां उसकी स्थिति स्थिर बतायी जा रही है.

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन भाकपा माओवादी के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनल, अनमोल, अश्विन, पिंटु लोहरा, चंदन लोहरा, अमित हांसदा उर्फ अपटन अपने दस्ता के सदस्यों के साथ सारंडा के कोल्हान क्षेत्र में भ्रमणशील है.सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सुरक्षा बलों के जवानों ने छोटानागरा एवं जराईकेला थाना के सीमावर्ती जंगली क्षेत्र में एक संयुक्त अभियान शुरू किया.

अभियान के दौरान नक्सलियों ने सुरक्षा बलों के जवानों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से आईईडी लगाया था, जिसकी चपेट में आने से सीआरपीएफ का एक जवान घायल हो गया. सूचना है कि नक्सली बालिबा, होलोंगउली, बाबूडेरा आदि क्षेत्र के जंगलों में छिपे हैं. बता दें कि नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों लगातार अभियान चला रहे हैं.

Loading

सारंडा जंगल में IED ब्लास्ट, सीआरपीएफ का एक जवान घायलबेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर भेजा गया रांची

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports