Views: 300
0 0
नदी किनारे चार युवकों के शव मिलने से मचा हड़कंप, घरवालों ने हत्या करने का लगायाआरोप

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, , , ,

नदी किनारे चार युवकों के शव मिलने से मचा हड़कंप, घरवालों ने हत्या करने का लगायाआरोप

रांची। बीआइटी इलाके में मंगलवार की देर रात पुलिस ने चार युवकों के शवों को रकोटी नदी के किनारे से बरामद किया। मृत युवकों में शाहिद नुरूहुल्लाह, मकसूद अंसारी, शोएब अंसारी और आशिफ अंसारी शामिल हैं। युवकों के दोनों हाथ कपड़े से बंधे हुए थे, इसे लेकर पुलिस भी चारों युवकों हत्या की आशंका जता…

नदी किनारे चार युवकों के शव मिलने से मचा हड़कंप, घरवालों ने हत्या करने का लगायाआरोप
Read Time:3 Minute, 45 Second
नदी किनारे चार युवकों के शव मिलने से मचा हड़कंप, घरवालों ने हत्या करने का लगायाआरोप

रांची। बीआइटी इलाके में मंगलवार की देर रात पुलिस ने चार युवकों के शवों को रकोटी नदी के किनारे से बरामद किया। मृत युवकों में शाहिद नुरूहुल्लाह, मकसूद अंसारी, शोएब अंसारी और आशिफ अंसारी शामिल हैं। युवकों के दोनों हाथ कपड़े से बंधे हुए थे, इसे लेकर पुलिस भी चारों युवकों हत्या की आशंका जता रही है।एक अन्य युवक के बाल और टीशर्ट जले थे। इसलिए पुलिस गहनता से हर बिंदु की छानबीन कर रही है। सूचना मिलते ही स्वजनों ने भी थाना के समक्ष हंगामा करते हुए चारों युवकों की पीट-पीटकर हत्या का आरोप लगाया है।

घटना की सूचना पर स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ थाने पहुंच गई। उग्र भीड़ शवों को पोस् मार्टम के लिए रिम् भेजने को तैयार नहीं थी।कुछ देर हंगामा करने के बाद पुलिस ने उन्हें शांत कराया और तब जाकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा गया। वहां शवों का पोस्टमार्टम बुधवार को होगा। मृत युवकों में से तीन चेते गांव के निवासी थे, जबकि एक अन्य युवक नेवरी का रहने वाला था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार उन्हें सूचना मिली कि चारों युवक देर शाम तक घर नहीं पहुंचे हैं। वे मछली मारने नदी की ओर गए थे।

पुलिस ने युवकों का मोबाइल लोकेशन खंगाला तो नदी किनारे का मिला। लोकेशन के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची तो चारों युवकों के शव बरामद हो गए। चारों युवकों के घरवालों का कहना है कि उनकी हत्या की गई है। पुलिस यह भी आशंका जता रही है कि बिजली गिरने से भी युवकों की मौत हो सकती है। पुलिस हत्या व बिजली गिरने दोनों बिंदुओं पर जांच कर रही है।

सूचना मिलने पर ग्रामीणों व घरवालों ने मिलकर थाना का घेराव किया और जमकर हंगामा किया। घरवालों का कहना था कि नदी किनारे युवकों को पीट पीट कर मार डाला गया और पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी।

घरवालों ने जमकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। उग्र लोगों ने सड़क जाम करने का भी प्रयास किया लेकिन पुलिस ने उन्हें समझा बुझा कर शांत करा दिया। मृतकों के घरवालों ने थाना को लिखित दिया है कि चारों युवकों की पीट पीट कर हत्या हुई है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है ताकि घटना के बारे में और जानकारी मिल सके।

चारों युवकअक्सर जाते थे मछली मारने


पुलिस का कहना है कि चारों युवक अक्सर मछली मारने नदी किनारे जाते थे। लेकिन मंगलवार की रात ऐसी घटना हो गई इसपर कोई कुछ स्पष्ट नहीं कर रहा है। पुलिस चारों युवकों के दोस्तों से भी पूछताछ कर ही है। चारों युवकों का मोबाइल डिटेल खंगाला जा रहा है ताकि पुलिस को इस मामले में कुछ सुराग मिल पाए।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports