Views: 422
0 0
टिस्को जनरल को- ऑपरेटिव क्रेडिट सोसायटी की आम सभा आयोजित

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

टिस्को जनरल को- ऑपरेटिव क्रेडिट सोसायटी की आम सभा आयोजित

सदस्यों के लिए ऋण की राशि 8.50 लाख एवं लाभांश 16 परसेंट तक देने का प्रस्ताव पारित हुआ जमशेदपुर :- दी टिस्को जनरल को – ऑपरेटिव क्रेडिट सोसायटी की 90 वीं वार्षिक आमसभा 3 अगस्त 2024 को टाटा स्टील परिसर स्थित स्टीलेनियम हॉल में चेयरमैन सुब्रतो सिन्हा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिसमें लगभग 600…

टिस्को जनरल को- ऑपरेटिव क्रेडिट सोसायटी की आम सभा आयोजित
Read Time:2 Minute, 32 Second

सदस्यों के लिए ऋण की राशि 8.50 लाख एवं लाभांश 16 परसेंट तक देने का प्रस्ताव पारित हुआ


जमशेदपुर :- दी टिस्को जनरल को – ऑपरेटिव क्रेडिट सोसायटी की 90 वीं वार्षिक आमसभा 3 अगस्त 2024 को टाटा स्टील परिसर स्थित स्टीलेनियम हॉल में चेयरमैन सुब्रतो सिन्हा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिसमें लगभग 600 से ज्यादा सदस्य उपस्थित हुये।
सोसाइटी के उपाध्यक्ष अश्विनी कुमार माथन ने सदस्यों को दिए जाने वाले अधिकतम ऋण राशि को यथावत 8.50 लाख तक रखने की घोषणा की l
अनंत कुमार ठाकुर द्वारा सभा में सोसायटी के सदस्यों को 16 % लाभांश देने की घोषणा की गई । तथा प्रबंधन समिति ने 31 मार्च 2024 को समाप्त हुए वर्ष में 50 सदस्यों को जिनका अनिवार्य जमा अधिकतम था उन्हें 1200 रूपये का गिफ्ट कूपन उपहार स्वरूप भेंट करने का प्रस्ताव दिया , जिसे पारित कर लिया गया l

टिस्को जनरल को- ऑपरेटिव क्रेडिट सोसायटी की आम सभा आयोजित


प्रबंधन द्वारा दिए गए सभी प्रस्तावों को आमसभा में सर्वसम्मति से पारित किया गया l लाभांश के साथ 300 रुपये का मिठाई कूपन 7 अगस्त 2024 से सोसाइटी कार्यालय में दिया जाएगा। वहीं सभी सदस्यों को 400 रूपये की नकद उपहार राशि सोसाइटी कार्यालय से वितरित करने की घोषणा त्रिलोचन परिदा एवं शशि भूषण पिंगुआ द्वारा की गई l

सभा के अंत में धन्यवाद ज्ञापन विद्या भूषण झा ने किया। अमरजीत सिंह एवं श्रीमती सोनम राजपूत द्वारा दिया गया l वर्तमान प्रबंध कार्यकारिणी समिति की ओर से विनोद कुमार ठाकुर, अनंत कुमार ठाकुर,श्रीमती फाल्गुनी चटर्जी, श्रीमती कुमारी मधु शर्मा,श्रीमती नीतू सिंह, श्रीमती शोभा रानी हांसदा, समिति के सचिव कमलेश यादव, शुभाजीत गुहा, अरविंद सिंह , एवं मधु सिंह उपस्थित थे।

Loading

टिस्को जनरल को- ऑपरेटिव क्रेडिट सोसायटी की आम सभा आयोजित

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports