Jharkhand:- झारखंड के साहिबगंज से एक दर्दनाक खबर आ रही हैं। जहाँ एक तरफा प्यार के पागल में युवक ने युवती को चाकू से घोप कर मौत के घाट उतार दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला
साहिबगंज से हैं।बताया जाता हैं की शादी से इनकार करने पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महादेवगंज टोला में सोमवार की रात तकरीबन 12 बजे बासुदेव यादव नामक युवक ने घर में घुसकर 18 वर्षीय इंदु कुमारी उर्फ गुथिया को चाकू से गोद दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं बीच बचाव करने गया तो जुनून में युवक ने ललन यादव व बबन यादव पर भी चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिया। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जब जानकारी पुलिस को मिली तो तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को सदर अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सक ने इंदु कुमारी को मृत घोषित कर दिया। प्राथमिक उपचार के बाद ललन यादव व बबन यादव को रेफर कर दिया। स्वजन दोनों को गया-हावड़ा ट्रेन से लेकर भागलपुर रवाना हो गए।
पुलिस आरोपित की गिरफ्तारी के लिए सोमवार से लगातार छापेमारी कर रही है, लेकिन वह फरार है। थाना प्रभारी ने बताया कि घर में सभी लोग सोए हुए थे, तभी आरोपित ने चाकू से अंधाधुंध वार कर दिया।
बताया जाता है कि इंदु के पिता रेलवे में थे, उनकी असमय मौत हो गई। अनुकंपा पर मां को नौकरी हुई है। घटना के समय मां ड्यूटी पर थी।
इंदु कुमारी के शव का पोस्टमार्टम डाॅक्टरों की तीन सदस्यीय टीम ने किया, जिसमें डा. तबरेज आलम, डा. फारुख हुसैन तथा डा. सृजा कृष्णा शामिल थीं।
पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजनों को सौंप दिया गया। घटना के बाद स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। एसपी नौशाद आलम ने बताया कि बासुदेव यादव एकपक्षीय प्रेम करता था। कुछ दिन पूर्व भी विवाद हुआ था।
हालांकि, स्वजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को नहीं दी। बताया कि पुलिस को इसकी सूचना पहले मिली होती तो घटना को सायद रोका जा सकता था।