
राजधानी:- समेत राज्यभर में गर्मी से लोगों को अभी राहत नहीं मिलने वाली हैं। राज्यभर में हीटवेव जारी रहेगा। शुक्रवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रिकार्ड किया गया है। वहीं पिछले साल जहां 19 जून को मानसून झारखंड में सक्रिय हुआ था, इस साल 15 से 16 जून तक पहुंचने का अनुमान है।जबकि, 11 से 13 जून तक प्री-मानसून वर्षा होने का अनुमान है। राजधानी समेत राज्यभर में अब भी 80 प्रतिशत किसान खेती के लिए मानसून पर निर्भर है। मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि पिछले साल की तुलना में इस साल अच्छी वर्षा की उम्मीद है। जुलाई में अच्छी वर्षा होने की संभावना है। इसलिए किसान जुलाई में बिचड़ा व रोपनी का काम करें। इस वक्त खेतों में पानी भरा हुआ रहेगा। जिससे फसल जोतने से लेकर रोपनी करने तक का काम आसानी से किया जा सकेगा।मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि शहर समेत आसपास के क्षेत्रों में विकास के नाम पर तेजी से पेड़ों की कटाई जारी है। जितने पेड़ काटे गए है, उनका 50 प्रतिशत पेड़ भी शहर में नहीं दिखाई पड़ते हैं। पर्यावरण के प्रति सभी को सजग होना होगा।