दुमका:- इंडियन बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान जामा, दुमका के तत्वाधान में एक तारीख एक घंटा स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसमें इंडियन बैंक के मंडलीय प्रबंधक बिष्णु प्रभाकर, आरसेटी के निदेशक पंकज कुमार चौधरी एवं आरसेटी के संपूर्ण टीम ने पूरी मेहनत के साथ इस स्वच्छता कार्यक्रम में भाग लिया। मंडलीय प्रबंधक बिष्णु प्रभाकर जी ने हम सभी को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि एक तारीख एक घंटा स्वच्छता अभियान एक ऐसी पहल हैं।
कि जिसका उद्देश्य पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा देना और हमारे परिवेश को साफ रखने में सामुदायिक भागीदारी को प्रोत्साहित करना हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि जीवन की गुणवत्ता को बढ़ाने और हमारे समुदायों की भलाई सुनिश्चित करने में स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए स्वच्छता ही सेवा अभियान के महत्व को पहचानता हैं।आरसेटी के निदेशक पंकज कुमार चौधरी ने कहा कि सेवा नारा एक महत्वपूर्ण संदेश है जो हमें यह याद दिलाता है कि स्वच्छता का महत्व केवल अपने घर के अंदर नहीं, बल्कि अपने समाज और देश के लिए भी है। यह हमें यह बताता है कि हमें अपने आस-पास की स्थिति को सुधारने का संकल्प लेना चाहिए और सभी को इसमें भाग लेने की जिम्मेदारी है।साथ ही उन्होंने कहा कि
स्वच्छता ही सेवा के माध्यम से, हम सभी एक साथ मिलकर अपने समाज को स्वच्छ और स्वस्थ बनाने का काम कर सकते हैं। यह हमारे पर्यावरण की सुरक्षा, बीमारियों के प्रसारण को रोकना और हमारे देश का मान बढ़ावा देने में मदद करता है। हमें स्वच्छता का महत्व समझना चाहिए और हमारे समाज को इसे अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए।
इसी कड़ी में आज RSETI जामा, दुमका परिवार की ओर से कैंपस के अंदर और बाहर ही स्वच्छता अभियान चलाकर गांधी जी के स्वच्छता संदेश को फैलाने का प्रयास किया गया। उम्मीद है ये संदेश हम सबको निजी जीवन में स्वच्छता को अपनाने हेतु प्रेरणा देती रहेगी। इस स्वच्छता कार्यक्रम के मौके पर आरसेटी के संकाय सदस्य उत्पल कुमार लाहा, अमरदीप कुमार, कार्यालय सहायक अभिषेक कुमार, मनोज कुमार सिंह, संजय सोरेन हेमकांत मिश्रा एवं अन्य उपस्थित थे।