Views: 325
0 0
उपायुक्त ने विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर विधि व्यवस्था व सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

उपायुक्त ने विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर विधि व्यवस्था व सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

लातेहार:-लोकसभा आम निर्वाचन के निमित्त जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त गरिमा सिंह के द्वारा गुरुवार को बालूमाथ, बरियातू, हेरहंज प्रखंड के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया गया।निरीक्षण के क्रम में सर्वप्रथम जिला निर्वाचन बालूमाथ प्रखंड कार्यालय प्रकोष्ठ में अब तक किए गए चुनाव कार्यों के अद्यतन प्रतिवेदन की जानकारी लेते…

उपायुक्त ने विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर विधि व्यवस्था व सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
Read Time:3 Minute, 36 Second
उपायुक्त ने विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर विधि व्यवस्था व सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा


लातेहार:-लोकसभा आम निर्वाचन के निमित्त जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त गरिमा सिंह के द्वारा गुरुवार को बालूमाथ, बरियातू, हेरहंज प्रखंड के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया गया।निरीक्षण के क्रम में सर्वप्रथम जिला निर्वाचन बालूमाथ प्रखंड कार्यालय प्रकोष्ठ में अब तक किए गए चुनाव कार्यों के अद्यतन प्रतिवेदन की जानकारी लेते हुए निष्पक्ष मतदान को लेकर अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।-
बैठक में पोलिंग पार्टी तथा सीआरपीएफ के जवानों के रुकने के लिए कलस्टरों एवं मतदान केंद्रों पर न्यूनतम मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था की जानकारी लेते हुए उपायुक्त ने निर्देशित किया कि कलस्टरों पर आवश्यकता के अनुरुप (AMF) के तहत मूलभूत व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया । इसके पश्चात बालूमाथ प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित उच्च विद्यालय, झाबर, बूथ क्रमांक- 93 का निरीक्षण कर विधि व्यवस्था व सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संबंधित अधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।बरियातू प्रखंड अंतर्गत स्तरोन्नत उच्च विद्यालय, फुलसू बूथ क्रमांक- 35 का निरीक्षण कर बूथों पर पेयजल की व्यवस्था, शौचालय, रैंप, बिजली, पंखा, साफ सफाई ,कर्मियों के रहने की व्यवस्था, कुर्सी टेबल इत्यादि की व्यवस्था का जायजा लेकर आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया गया। इसके अलावे स्वीप के तहत हेरहंज प्रखंड में मतदाता जागरूकता शपथ कार्यकम का आयोजन किया गया।इस दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी के द्वारा मतदाताओं को मतदान की महत्ता के प्रति जागरूक करते हुए सभी को मतदाता जागरूकता शपथ दिलाई गई। इस दौरान उन्होंने अधिक से अधिक मतदान के लिए लोगों को प्रेरित करने की बात कही, ताकि सशक्त व मजबूत लोकतंत्र का निर्माण हो। साथ ही उन्होंने निर्भिक होकर एवं शांतिपूर्ण ढंग से अपने घरों से निकलकल 20 मई को मतदान करने की अपील की।इस दौरान जिला भू अर्जन पदाधिकारी श्री राजेश कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती मेरी मड़की, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा श्री श्रेयांश, प्रखंड विकास पदाधिकारी बरियातू, अंचल अधिकारी बरियातू, संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी, संबंधित थाना प्रभारी, व अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Loading

उपायुक्त ने विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर विधि व्यवस्था व सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed