गुरुग्राम:- पुलिस ने शहर में चल रहे ऑनलाइन देह व्यापार का भंडाफोड़ करते हुए दो महिलाओं सहित तीन को काबू किया है। पुलिस ने न्यू कॉलोनी थाना में आरोपितों पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।पुलिस के अनुसार गोपनीय शाखा को शिकायत मिल रही थी कि इलाके में देह व्यापार चलाया जा रहा है। जिसमें ऑनलाइन ग्राहकों से संपर्क कर युवतियों के रेट तय किए जाते थे। जिसके बाद पुलिस की टीम गठित की गई और बोगस ग्राहक बनाया गया। बोगस ग्राहक ने दलाल से जब फोन पर संपर्क किया तो उसने व्हाट्सएप पर मैसेज करने के लिए कहा। जब उसके व्हाट्सएप पर मैसेज किया गया तो दलाल ने कई युवतियों के फोटो भेजे और उनके रेट भी बताए।बोगस ग्राहक होटल के बाहर पहुंचा तो एक कार रुकी। जिसमें चालक के साथ दो युवतियां थी। ग्राहक ने जब चालक को रुपये दिए तो संकेत पाते ही टीम ने तीनों को धर-दबोचा। आरोपियों की पहचान हरियाणा के आदमपुर में रहने वाले बाबुल शेख, दिल्ली की सलोनी व शबाना याशमीन के रूप में हुई। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।