Views: 377
0 0
आपसी विवाद में एक युवक की गोली मारकर हत्या: जांच में जुटी पुलिस

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, , ,

आपसी विवाद में एक युवक की गोली मारकर हत्या: जांच में जुटी पुलिस

पलामू:- चैनपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर में होली के मौक़े पर मंगलवार की रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. युवक को पहले शराब पिलाई गई, उसके बाद तेज धारदार हथियार से हमला किया गया और बाद में उसकी गोली मार कर हत्या कर दी गई. घटना की जानकारी मिलने के…

आपसी विवाद में एक युवक की गोली मारकर हत्या: जांच में जुटी पुलिस
Read Time:1 Minute, 52 Second
आपसी विवाद में एक युवक की गोली मारकर हत्या: जांच में जुटी पुलिस

पलामू:- चैनपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर में होली के मौक़े पर मंगलवार की रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. युवक को पहले शराब पिलाई गई, उसके बाद तेज धारदार हथियार से हमला किया गया और बाद में उसकी गोली मार कर हत्या कर दी गई. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस पूरे मामले में छानबीन कर रही है और कुछ लोगों को हिरासत में लिया है.मृतक मनोज कुमार चौधरी पलामू के चैनपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर का रहने वाला था और उसका आपराधिक इतिहास रहा है. मनोज चौधरी गढ़वा के अनराज घाटी में लूटपाट और अपहरण का आरोपी था. मिली जानकारी के अनुसार मनोज चौधरी का होली से पहले अपने गोतिया में विवाद हुआ था. होली के मौके पर मंगलवार की देर रात वह अपने गोतिया और परिवार के साथ बैठकर शराब पी रहा था.शराब पीने के दौरान ही विवाद हुआ था और बहस हुई थी. इसी बहस के दौरान आरोपियों ने पहले तेज धारदार हथियार से मनोज चौधरी पर हमला किया और उसे जख्मी कर दिया. बाद में उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई. मनोज चौधरी के शरीर में दो गोली मारी गई थी. घटना के बाद मनोज चौधरी को परिजन मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल ले गए गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया.

Loading

आपसी विवाद में एक युवक की गोली मारकर हत्या: जांच में जुटी पुलिस

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

One response to “आपसी विवाद में एक युवक की गोली मारकर हत्या: जांच में जुटी पुलिस”

  1. biolean reviews Avatar

    Wonderful beat I wish to apprentice while you amend your web site how could i subscribe for a blog web site The account aided me a acceptable deal I had been a little bit acquainted of this your broadcast provided bright clear idea.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports