Views: 257
0 0
पुलिस के जवानों ने पत्रकार को पीटा, चेहरे पर गर्म चाय फेका:बिना कसूर में दो घंटे हाजत में रखा बंद

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

पुलिस के जवानों ने पत्रकार को पीटा, चेहरे पर गर्म चाय फेका:बिना कसूर में दो घंटे हाजत में रखा बंद

पत्रकार ने नशे में धुत जवानो को दुकान के पास पेशाब करने से मना करने से मना किया थापत्रकारों में आक्रोश, कार्रवाई नहीं हुई तो करेगें आंदोलन लातेहार। दैनिक समाचार पत्र शुभम संदेश के चंदवा प्रखंड के पत्रकार राजीव कुमार के साथ पुलिस के जवानों ने मारपीट की. जब इतना से जी नहीं भरा तो…

पुलिस के जवानों ने पत्रकार को पीटा, चेहरे पर गर्म चाय फेका:बिना कसूर में दो घंटे हाजत में रखा बंद
Read Time:5 Minute, 37 Second
पुलिस के जवानों ने पत्रकार को पीटा, चेहरे पर गर्म चाय फेका:बिना कसूर में दो घंटे हाजत में रखा बंद


पत्रकार ने नशे में धुत जवानो को दुकान के पास पेशाब करने से मना करने से मना किया था
पत्रकारों में आक्रोश, कार्रवाई नहीं हुई तो करेगें आंदोलन


लातेहार। दैनिक समाचार पत्र शुभम संदेश के चंदवा प्रखंड के पत्रकार राजीव कुमार के साथ पुलिस के जवानों ने मारपीट की. जब इतना से जी नहीं भरा तो उन्होने गर्म चाय पत्रकार के चेहरे पर फेंक दिया. इतना सब कुछ होने के बाद भी पत्रकार को दो घंटे तक चंदवा थाना के हाजत में बंद रखा. पत्रकार का कसूर सिर्फ इतना था कि उन्होने अपनी दुकान के पास पेशाब करने से जवान को मनाया किया था. घटना के बाद से पत्रकारों में आक्रोश व्याप्त है. पीड़ित पत्रकार राजीव कुमार ने बताया कि वह पत्रकारिता के साथ-साथ परिवार का भरण पोषण करने के लिए रात में इंदिरा गांधी चौक के समीप अपनी चाय की ठेला लगाता है. शनिवार देर रात लगभग 11:30 बजे दो पुलिस वाहन ठेला के सामने रुके. कुछ जवान गाड़ी से उतर कर बगल की दुकान पर चाय पीने लगे. उनमें में से एक जवान दुकान के बगल में रखे नमक की बोरी के पास पेशाब करने लगा. इसके बाद उन्होने उस जवान से कहा कि यहां पर दुकान है थोड़ा आगे बढ़कर पेशाब कर लीजिये. इतना कहते ही वे आग बबूला हो गए और तमतमाते हुए मेरे नजदीक आये . उन्होने गर्म चाय उनके चेहरे पर फेंक दी और उनके साथ मारपीट की. भद्दी- भद्दी और जाति सूचक गांलियां देते हुए जबरदस्ती बोलेरो में बैठा कर थाना ले गये. थाने में भी ओडी इंचार्ज ने उन्हें जातिसूचक गालियां दी और हाजत में बंद कर दिया. लगभग दो घंटे बाद गश्ती से लौटने के बाद थाना प्रभारी के द्वारा थाना हाजत से बाहर कर उन्हें छोड़ा गया. इसके बाद वे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जा कर इलाज कराया. वापस जब वे दुकान लौटे तो देखा कि गल्ले से लगभग 15 सौ रूपये गायग हैं. अंदेशा है कि मुझे थाना ले जाने वालों के द्वारा ही इसे निकाल लिया गया है. पत्रकार राजीव ने जब घटना के संबंध में लि​खित ​शिकायत चंदवा थाना को की तो वहां उनका आवेदन लेने से इंकार कर दिया गया.

निंदनीय घटना है। सुनील कुमार

पत्रकार राजीव कुमार के साथ घटित घटना घोर निंदनीय है। जिले में पुलिस की करतूत शर्मसार करने वाली आए दिन घटते जा रही है। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों मनिका के दो पत्रकारों संतोष प्रसाद एवं दीपू कुमार के साथ भी ऐसे ही घटना घटी थी। तत्कालीन थाना प्रभारी भानु प्रताप सिंह ने दीपू कुमार एवम् संतोष कुमार के घरों में जबरन रात में घुसकर जाति सूचक गाली गलौज करते हुए उनकी जमकर पिटाई की थी और एक फर्जी केस दर्ज कर जेल भेज दिया था। श्री कुमार ने दोषी पुलिसकर्मियों को तत्काल मुअत्तल करने और उन पर अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार करने की मांग किया है।पत्रकार राजीव को मुआवजा दिलाने की मांग भी किया है।

दोषी जवानों पर कार्रवाई हो: अयुब खान


माकपा नेता अयूब खान ने पत्रकार राजीव कुृमार के साथ पुलिस के जवानों के द्वारा की गयी घटना की निंदा की है. उन्होने कहा कि पत्रकार के साथ ऐसा सलूक ठीक नहीं है. पत्रकार अपने जीवन यापन के लिए चाय की दुकान चला रहे थे. उनके साथ जवानों ने बर्बता की है. हैरत तो यह है कि बिना किसी कसूर के उन्हें दो घंटे तक हाजत में बंद रखा गया. उन्होने इस घटना की जांच कराने एवं दोषी पुलिस जवानों पर कार्रवाई करने की मांग की है.


मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करेंगे एसपी


लातेहार पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन ने चंदवा में पत्रकार के साथ हुए दुर्व्यवहार की घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए तत्काल जांच का आदेश जारी किया है। श्री अंजन ने कहा है कि मामले में दोषी पुलिसकर्मियों को नहीं बक्शा जाएगा और पत्रकार को न्याय दिलाए जाएगी। उन्होंने इस घटना पर अफसोस जताया है

Loading

पुलिस के जवानों ने पत्रकार को पीटा, चेहरे पर गर्म चाय फेका:बिना कसूर में दो घंटे हाजत में रखा बंद

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
100 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports