ट्रेडिंग

(नई दिल्ली)लोकसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग हुआ सख्त, मंदिर-मस्जिद को लेकर जारी किए निर्देश

(नई दिल्ली)लोकसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग हुआ सख्त, मंदिर-मस्जिद को लेकर जारी किए निर्देश

नई दिल्ली ,(आरएनएस)। चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव से पहले स्टार प्रचारकों और उम्मीदवारों को आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर सख्त चेतावनी दी है। चुनाव आयोग ने कहा कि वह आचार संहिता के किसी भी अप्रत्यक्ष उल्लंघन का आकलन करेगा। आयोग ने इसके साथ ही सभी नेताओं को कार्रवाई से बचने के लिए पूर्व में अपनाए गए तरीकों से दूर रहने कहा है।
एडवाइजरी में ‘मतदाताओं की जाति या सांप्रदायिक भावनाओं के आधार परÓ कोई अपील न करने की सलाह दी है। इसमें कहा है कि राजनीतिक दल और नेता मतदाताओं को गुमराह करने के उद्देश्य से तथ्यात्मक आधार के बिना गलत बयानबाजी नहीं करेंगे। असत्यापित आरोपों या विकृतियों के आधार पर अन्य दलों या उनके कार्यकर्ताओं की आलोचना से बचा जाएगा।Ó
चुनाव निकाय ने पार्टियों और नेताओं को ‘प्रतिद्वंद्वियों का अपमान करने के लिए निम्न स्तर के व्यक्तिगत हमलेÓ करने से बचने की भी सलाह दी। इसमें कहा गया है कि किसी भी पूजा स्थल (मंदिर, मस्जिद, चर्च आदि) का इस्तेमाल चुनाव प्रचार के लिए नहीं किया जाना चाहिए।
लोकसभा और चार राज्यों में विधानसभा चुनावों के लिए आयोग ने राजनीतिक दलों को जारी एडवाइजरी में कहा, ‘चुनाव के सभी चरण और भौगोलिक क्षेत्र ‘बार-बार होने वालेÓ अपराधों को निर्धारित करने का आधार होंगे।Ó अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और समान अवसर के बीच संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता को स्वीकार करते हुए, एडवाइजरी में कहा गया है कि यह मानते हुए कि उसका नोटिस उम्मीदवार या स्टार प्रचारक के लिए एक नैतिक निंदा के रूप में काम करेगा, आयोग पिछले कुछ दौर के चुनावों से आत्म-संयमित दृष्टिकोण अपना रहा है।

Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button