झारखंडपाकुड़स्थानीय समाचार

पीसीसी सड़क नहीं होने से ग्रामीणों को होती है आवागमन मे परेशानी

पीसीसी सड़क नहीं होने से ग्रामीणों को होती है आवागमन मे परेशानी

महेशपुर/पाकुड़

महेशपुर प्रखंड के अंतर्गत रोलाग्राम पंचायत के कैराछतर प्रधान टोला गांव में सड़क निर्माण नहीं होने के कारण ग्रामीणों को बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।बताते चले की इस गाँव के लोग सरकार द्वारा प्रदत्त हर योजना से वंचित हैं।यहां के रह वासियों को सड़क के नाम पर कोई सुविधा वर्षों बाद भी नहीं मिल पाई है। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों एवं संबंधित विभागों की उपेक्षा के चलते ग्रामवासी सड़क मार्ग के अभाव में अत्यधिक परेशान होते हैं।संकटकाल में ग्रामीणों को स्वास्थ्य खराब होने की दशा में मुख्यालय तक पहुंचना मुश्किल का काम होता है।विशेषकर महिलाएं ज्यादा परेशानी उठाती हैं।आश्चर्य का विषय है कि तमाम स्थानों पर प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है,लेकिन कैराछत्तर प्रधान टोला ग्राम मे सड़क का निर्माण आज तक नहीं किया गया है।पेयजल कि समस्या निपटाने हेतु ग्रामवासी दो किलोमीटर दूर से इसी रास्ते से पानी लाते हैं,जिससे बहुत सी तकलीफ से उन्हें गुजरना पड़ रहा है।ग्रामीणों का कहना है कि यहां लगभग 200 घर है जो प्रत्येक दिन इसी रास्ते से आवागमन करते हैं उन्हें बहुत सी समस्या झेलनी पड़ती है, प्रधान होने के बावजूद भी अभी तक सड़क से वंचित है प्रत्येक दिन प्रधान के पास लगभग 500 लोग आगमन करते हैं। वर्षा के दिन में लोगों को बहुत सी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है पूरा गांव कीचड़ से भर जाता है। अतः प्रधान के पास जाने के लिए भी लोगों को सोचना पड़ता है। इसलिए गाँव मे एक सड़क कि जरूरत है।अतः विभाग से अपील है कि इस मामले में संज्ञान लेकर त्वरित कार्यवाही की जाए।

Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button