ट्रेंड्सलातेहार
Trending

साई क्लब शिबला में फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल,आकाशवाणी क्लब मूर्वे सिमरिया बना विजेता

एसपी लातेहार ने फीता काटकर किया मैच का शुभारंभ, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

Views: 20
0 0
Read Time:1 Minute, 29 Second
लातेहार। सोमवार को साई क्लब शिबला, बरियातू में फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लातेहार के पुलिस अधीक्षक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने फीता काटकर फाइनल मैच का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने मैदान पर पहुंचकर दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनका उत्साहवर्धन किया।
साई क्लब शिबला में फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल,आकाशवाणी क्लब मूर्वे सिमरिया बना विजेता

मौके पर पुलिस अधीक्षक ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक रूप से मजबूत बनाते हैं, बल्कि टीम भावना, अनुशासन और आपसी सहयोग की सीख भी देते हैं। उन्होंने युवाओं से खेलकूद की गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की।

साई क्लब शिबला में फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल,आकाशवाणी क्लब मूर्वे सिमरिया बना विजेता

फाइनल मुकाबले में आकाशवाणी क्लब, मूर्वे सिमरिया (चतरा) की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। वहीं, हिरिंग, पतरातू (रामगढ़) की टीम उपविजेता रही। प्रतियोगिता के आयोजन से क्षेत्र में खेल के प्रति उत्साह देखने को मिला।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button