झारखंड समाचारपाकुड़स्थानीय समाचार
Trending
3 अक्टूबर तक हावड़ा-जयनगर एक्सप्रेस रहेगी रद्द, यात्रियों की बढ़ी परेशानी
Pakud News

Views: 28
Read Time:1 Minute, 51 Second
पाकुड़ संवाददाता। पाकुड़ रेलवे स्टेशन होकर गुजरने वाली ट्रेन संख्या 13032 हावड़ा-जयनगर एक्सप्रेस का परिचालन 3 अक्टूबर तक अप एवं डाउन दोनों दिशाओं में बाधित रहेगा। ट्रेन के रद्द रहने से हावड़ा से पाकुड़ होते हुए जयनगर जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

कई स्थानों पर चल रहा निर्माण कार्य
पाकुड़ स्टेशन प्रबंधक लखीराम हेंब्रम ने बताया कि बिहार के मोकामा, राजेंद्र पुल, हथीदह जंक्शन, रामपुर डुमरा एवं दिनकर ग्राम सिमरिया क्षेत्र में नए रेल पुल को डबल लाइन से जोड़ने का कार्य चल रहा है। निर्माण कार्य के कारण रेल परिचालन प्रभावित हुआ है। यह कार्य 3 अक्टूबर तक चलने की संभावना है।
कई ट्रेनें रद्द
निर्माण कार्य के मद्देनजर रेलवे की ओर से कई ट्रेनों को रद्द किया गया है। इनमें पाकुड़ होकर गुजरने वाली हावड़ा-जयनगर एक्सप्रेस भी शामिल है।
यात्रा से पहले परिचालन स्थिति की करें जांच
स्टेशन प्रबंधक ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की निर्धारित तिथि और परिचालन स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें। इससे स्टेशन पहुंचने के बाद होने वाली संभावित परेशानी से बचा जा सकता है।
![]()




