झारखंड समाचारपाकुड़स्थानीय समाचार
Trending

पारिवारिक विवाद के बीच युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर जान देने का किया प्रयास

थाना परिसर में चल रही थी सुलहनामा की प्रक्रिया, अचानक बिगड़ी तबीयत; गंभीर हालत में दुमका रेफर

Views: 35
0 0
Read Time:3 Minute, 2 Second

पारिवारिक विवाद के बीच युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर जान देने का किया प्रयास

पाकुड़ संवाददाता/अमड़ापाड़ा। थाना क्षेत्र के बासमती मुखिया टोला निवासी ओमप्रकाश पाल (28), पिता रामजी पाल ने मंगलवार को पारिवारिक विवाद के बीच कथित रूप से जहरीला पदार्थ खाकर जान देने का प्रयास किया। घटना के बाद तबीयत बिगड़ने पर परिजनों और पुलिस के सहयोग से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमड़ापाड़ा पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक डॉ. शिवम कुमार ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए दुमका रेफर कर दिया।

दूसरी महिला को घर लाने को लेकर हुआ था विवाद

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ओमप्रकाश पाल पहले से शादीशुदा है और दो बच्चों का पिता है। बताया जा रहा है कि करीब 10-15 दिन पूर्व वह गोड्डा क्षेत्र से एक अन्य महिला को अपने साथ लेकर आया था और उसे घर में रख रहा था। इसी बात को लेकर परिवार में विवाद उत्पन्न हो गया था। विवाद बढ़ने के बाद मामला अमड़ापाड़ा थाना पहुंचा।

मंगलवार को थाना परिसर में दोनों पक्षों के बीच उत्पन्न विवाद को सुलझाने के लिए सुलहनामा की प्रक्रिया चल रही थी। इसी दौरान ओमप्रकाश पाल अपनी पत्नी के साथ बातचीत करने के लिए अलग चला गया।

थाना परिसर में मची अफरा-तफरी

कुछ देर बाद उसकी पत्नी ने हो-हल्ला करते हुए बताया कि उसके पति की तबीयत अचानक बिगड़ रही है। इसके बाद थाना परिसर में मौजूद लोगों और पुलिसकर्मियों में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में परिजनों और पुलिस के सहयोग से ओमप्रकाश पाल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमड़ापाड़ा पहुंचाया गया।

गंभीर हालत में दुमका रेफर

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक डॉ. शिवम कुमार ने युवक का प्राथमिक उपचार किया। स्थिति गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए दुमका रेफर कर दिया गया। फिलहाल युवक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

इधर, पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है। घटना के वास्तविक कारणों और युवक द्वारा जहरीला पदार्थ खाने की परिस्थितियों का पता जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button