बिहारब्रेकिंग न्यूज़राज्यशिक्षा
Trending

खान सर ने हरिमोहन सिंह को“बेस्ट कोच अवॉर्ड 2026”से किया सम्मानित

समारोह में कई प्रमुख हस्तियां रहीं मौजूद

Views: 10
0 0
Read Time:4 Minute, 22 Second

पटना | संवाददाता

बिहार की राजधानी पटना के राजमहल रिसॉर्ट, भागवत नगर कुम्हार में आयोजित बिहार स्पोर्ट्स अवार्ड्स 2026 समारोह में मुंगेर के प्रसिद्ध स्पोर्ट्स प्रमोटर एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हरिमोहन सिंह को “बेस्ट कोच अवॉर्ड 2026” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें खेल क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन, अनुशासन, समर्पण और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान के लिए दिया गया।

इस कार्यक्रम का आयोजन पारा स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ बिहार द्वारा किया गया था। समारोह में देश के चर्चित शिक्षक खान सर एवं पैरालंपिक कमिटी ऑफ इंडिया के महासचिव जयवंत गुंडू हमानावर ने संयुक्त रूप से हरिमोहन सिंह को यह सम्मान प्रदान किया।

 खेल और संस्कृति को बढ़ावा देना प्राथमिकता

सम्मान प्राप्त करने के बाद हरिमोहन सिंह ने कहा कि वे पिछले 12 वर्षों से निस्वार्थ भाव से खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने विशेष रूप से दिव्यांग खिलाड़ियों को मंच देने और उन्हें राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने को अपनी प्राथमिकता बताया। उनके मार्गदर्शन में कई खिलाड़ियों ने पैरा एथलेटिक्स, क्रिकेट, फुटबॉल, वॉलीबॉल, स्विमिंग, ताइक्वांडो सहित विभिन्न खेलों में राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है।

खान सर ने हरिमोहन सिंह को“बेस्ट कोच अवॉर्ड 2026”से किया सम्मानित

 पहले भी मिल चुके हैं कई राष्ट्रीय सम्मान

हरिमोहन सिंह को इससे पूर्व भी देश के विभिन्न राज्यों में आयोजित कार्यक्रमों में आठ राष्ट्रीय अवॉर्ड मिल चुके हैं। उन्हें बिहार के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री सहित कई मंत्रियों द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। उनकी लोकप्रियता को देखते हुए इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया ने उन्हें बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में मुंगेर जिले का PWD ब्रांड एंबेसडर भी नियुक्त किया था।

 समारोह में कई प्रमुख हस्तियां रहीं मौजूद

इस अवसर पर कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं:

  • तेजस्वी यादव (नेता प्रतिपक्ष)
  • जय प्रकाश नारायण यादव (पूर्व केंद्रीय मंत्री)
  • संजय कुमार (डिप्टी डायरेक्टर, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण)
  • कुमार आदित्य (फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया)
  • प्रवीण मिश्रा (राष्ट्रीय अध्यक्ष, ऑल इंडिया PWD)
  • शैलेश कुमार (पैरालंपियन)
  • हिमांशु यादव (अंतरराष्ट्रीय पैरा खिलाड़ी)

 कई संस्थाओं में निभा रहे अहम भूमिका

हरिमोहन सिंह वर्तमान में मुंगेर पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष, जिला PWD एसोसिएशन के अध्यक्ष, जंप रोप एसोसिएशन ऑफ बिहार के महासचिव सहित कई संस्थाओं में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसके अलावा वे स्पेशल ओलंपिक भारत और सेरेब्रल पाल्सी से जुड़े राष्ट्रीय स्तर के टेक्निकल ऑफिशियल भी हैं।

Loading

खान सर ने हरिमोहन सिंह को“बेस्ट कोच अवॉर्ड 2026”से किया सम्मानित

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button