मुख्यमंत्री
3 सितंबर को बाल गोपाल कार्यक्रम और 4 सितंबर को मोरहाबादी मैदान में दही हांडी, भजन संध्या व रासलीला का होगा आयोजन

रांची। शनिवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव आयोजन समिति, मोरहाबादी के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। इस दौरान समिति के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को आगामी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित होने वाले विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।
प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को बताया कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर 3 सितंबर 2026 को बाल गोपाल कार्यक्रम और 4 सितंबर 2026 को मोरहाबादी मैदान में दही हांडी फोड़ प्रतियोगिता, भजन संध्या एवं रासलीला समारोह का आयोजन किया जाएगा। समिति ने मुख्यमंत्री से दोनों कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का आग्रह किया।

समिति के सदस्यों ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर बाल गोपाल कार्यक्रम, दही हांडी फोड़ प्रतियोगिता सहित विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया जा रहा है। आयोजन को लेकर समिति की ओर से तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं।
प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को आयोजन की रूपरेखा और तैयारियों की जानकारी दी तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग का आग्रह किया। समिति के अनुसार जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और लोगों के शामिल होने की संभावना है।
![]()




