झारखंड समाचारबिजनेसलातेहार
व्यावसायिक संघ के अध्यक्ष पद के लिए मनोज प्रसाद ने दाखिल किया नामांकन
बरवाडीह में व्यावसायिक संघ चुनाव की सरगर्मी तेज

Views: 27
Read Time:1 Minute, 21 Second

बरवाडीह :- प्रखंड में नए व्यावसायिक संघ के गठन को लेकर चुनावी प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसी क्रम में मंगलवार को मेन रोड निवासी एवं रंगोली हार्डवेयर के संचालक मनोज प्रसाद ने व्यावसायिक संघ के अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।नामांकन के दौरान उन्होंने व्यावसायिक हितों को प्राथमिकता देने, व्यापारियों की समस्याओं को मजबूती से उठाने तथा संघ को संगठित और सक्रिय बनाने की बात कही। उनके नामांकन से समर्थकों एवं स्थानीय व्यवसायियों में उत्साह देखा गया।व्यावसायिक संघ के नए पदाधिकारियों के चयन के लिए 30 अगस्त को चुनाव कराया जाएगा। चुनाव को लेकर व्यवसायियों के बीच भी सक्रियता बढ़ गई है और विभिन्न पदों के लिए नामांकन की प्रक्रिया जारी है। अध्यक्ष पद के लिए मनोज प्रसाद के नामांकन के बाद चुनाव को लेकर सरगर्मी और बढ़ गई है।
![]()




