लिट्टीपाड़ा में विधायक हेमलाल मुर्मू का 74वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया
झामुमो कार्यकर्ताओं ने केक काटकर दी शुभकामनाएं, दीर्घायु जीवन की कामना


पाकुड़/लिट्टीपाड़ा। लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक हेमलाल मुर्मू का 74वां जन्मदिन शनिवार को झामुमो कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जन्मदिन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया।
इस अवसर पर झामुमो प्रखंड कार्यालय में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां कार्यकर्ताओं ने केक काटकर विधायक को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने उनके स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि विधायक हेमलाल मुर्मू लंबे समय से क्षेत्र की जनता के साथ जुड़े हुए हैं और जनहित से जुड़े मुद्दों को लगातार उठाते रहे हैं। उनके जन्मदिन के अवसर पर कार्यकर्ताओं ने संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प भी लिया।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर खुशी साझा की। इस मौके पर कार्यकर्ताओं की एकजुटता भी देखने को मिली। सभी ने विधायक के साथ अपने जुड़ाव को याद करते हुए उनके उज्ज्वल एवं स्वस्थ भविष्य की कामना की।
वहीं विधायक प्रतिनिधि रंजन साहा ने विधायक के आवास पहुंचकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास और आम लोगों के हित में विधायक का मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं के लिए हमेशा महत्वपूर्ण रहा है।
जन्मदिन समारोह में झामुमो के कई कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह और भाईचारे का माहौल बना रहा।
![]()




