स्टोन चिप्स लदे ट्रैक्टर को सीओ ने किया जप्त

बरहरवा संवाददाता।
मंडरो अंचलाधिकारी संजय कुमार शुक्ला ने मिर्जाचौकी क्षेत्र के ऊपरबंधा गांव के समीप सड़क पर वाहन जांच के दौरान बिना माइनिंग चालान के स्टोन चिप्स लदे एक स्वराज ट्रैक्टर को जप्त कर लिया है। मामले को लेकर मिर्जाचौकी थाना में चालक करीम अंसारी एवं ट्रेक्टर मालिक अकास भगत के विरुद्ध कांड संख्या 65/ 26 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराया गया है।जांच के दौरान चालक से खनिज परिवहन से संबंधित आवश्यक दस्तावेज एवं माइनिंग चालान की मांग की गई,लेकिन वह चालान प्रस्तुत नहीं कर सका।

दस्तावेजों के अभाव में अंचलाधिकारी ने ट्रैक्टर को तत्काल जप्त करते हुए विधिसम्मत कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में ट्रैक्टर चालक करीम अंसारी एवं ट्रैक्टर मालिक के विरुद्ध मिर्जाचौकी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।अंचलाधिकारी संजय कुमार शुक्ला ने कहा कि क्षेत्र में अवैध खनन एवं खनिजों के अवैध परिवहन पर लगातार नजर रखी जा रही है।
बिना माइनिंग चालान के खनिज परिवहन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने वाहन संचालकों से निर्धारित नियमों का पालन करते हुए ही खनिजों का परिवहन करने की अपील की है।
![]()




