गोमिया

सासबेडा पश्चिमी पंचायत में ‘पंचायत समिति आपके द्वार’ शिविर आयोजित,सैकड़ों श्रमिकों के बने लेबर कार्ड

Views: 61
0 0
Read Time:2 Minute, 8 Second
सासबेडा पश्चिमी पंचायत में 'पंचायत समिति आपके द्वार' शिविर आयोजित,सैकड़ों श्रमिकों के बने लेबर कार्ड

गोमिया: सासबेडा पश्चिमी पंचायत में बुधवार को ‘पंचायत समिति आपके द्वार’ जन समस्या समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई और मौके पर ही सैकड़ों श्रमिकों के लेबर कार्ड बनाए गए।

शिविर में पंचायत समिति सदस्य प्रवीण कुमार यादव, श्रमिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अरुण कुमार यादव, श्रम विभाग से उज्ज्वल कुमार, ऑपरेटर संदीप राय, सूरज कुमार, वार्ड सदस्य जुल्फेकार आलम, पूर्व उप मुखिया इकरामुल हक, जेएसपीएल से ममता कुमारी और समाजसेवी शबनम आरा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

इस दौरान अमित कुमार, बंटी, चीकू, सूरज, रीत राज सिंह, शशि सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे। अधिकारियों ने ग्रामीणों को वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, आवास योजना, राशन कार्ड, मनरेगा, छात्रवृत्ति समेत अन्य सरकारी योजनाओं से अवगत कराया और पात्र लाभुकों के आवेदन भरवाए।

सासबेडा पश्चिमी पंचायत में 'पंचायत समिति आपके द्वार' शिविर आयोजित,सैकड़ों श्रमिकों के बने लेबर कार्ड

पंचायत समिति सदस्य प्रवीण कुमार यादव ने कहा कि शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर समाधान करना और हर जरूरतमंद तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। श्रमिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अरुण कुमार यादव ने बताया कि शिविर में बड़ी संख्या में श्रमिकों का निबंधन कर लेबर कार्ड बनाया गया, जिससे उन्हें सरकार की श्रमिक कल्याण योजनाओं का सीधा लाभ मिलेगा।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button