गोमियाझारखंड

सामुदायिक शौचालय निर्माण पर ग्रामीणों का अनोखा उत्सव, मुखिया का दूध से स्वागत

Views: 57
0 0
Read Time:2 Minute, 6 Second
सामुदायिक शौचालय निर्माण पर ग्रामीणों का अनोखा उत्सव, मुखिया का दूध से स्वागत

गोमिया प्रखंड के बड़की सीधाबारा गांव में स्वच्छता को लेकर जागरूकता की एक अनोखी मिसाल देखने को मिली। सामुदायिक शौचालय निर्माण पूर्ण होने पर ग्रामीणों ने खुशी का इजहार खास अंदाज में किया। उद्घाटन के मौके पर पंचायत के मुखिया रीतलाल महतो का दूध से नहलाकर पारंपरिक तरीके से भव्य स्वागत किया गया।

इस अवसर पर गांव में उत्सव जैसा माहौल रहा। बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे कार्यक्रम में शामिल हुए। ग्रामीणों ने इसे अपने गांव के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

सामुदायिक शौचालय निर्माण पर ग्रामीणों का अनोखा उत्सव, मुखिया का दूध से स्वागत

मुखिया रीतलाल महतो ने कहा कि लंबे समय से गांव में सामुदायिक शौचालय की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। इसके निर्माण से अब खुले में शौच की समस्या खत्म होगी और गांव स्वच्छ व स्वस्थ बनेगा। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक निर्माण कार्य नहीं, बल्कि ग्रामीणों की सोच में आए सकारात्मक बदलाव का प्रतीक है।

उन्होंने सभी ग्रामीणों से शौचालय का नियमित उपयोग करने और स्वच्छता बनाए रखने की अपील की।

कार्यक्रम में मौजूद बर्मदेव महतो, जोधी महतो, सुनीता देवी, विजय महतो, अजय महतो, महेश महतो और अजीत महतो समेत कई ग्रामीणों ने कहा कि ऐसे कार्यों से गांव में जागरूकता बढ़ेगी और विकास कार्यों को नई दिशा मिलेगी।

अंत में सभी ग्रामीणों ने मिलकर स्वच्छता की शपथ ली। यह अनोखा आयोजन पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग इसकी सराहना कर रहे हैं।

Loading

सामुदायिक शौचालय निर्माण पर ग्रामीणों का अनोखा उत्सव, मुखिया का दूध से स्वागत

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button