नई दिल्लीPM मोदी

PM:नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं,संस्कृत सुभाषितम् किया साझा

Views: 118
0 0
Read Time:2 Minute, 43 Second
PM:नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं,संस्कृत सुभाषितम् किया साझा

नई दिल्ली (PIB)। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने होली के पावन अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कामना की कि रंगों और खुशियों का यह पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और सफलता लेकर आए।

प्रधानमंत्री ने कहा कि होली का त्योहार पूरे वातावरण को नई ऊर्जा और उत्साह से भर देता है। यही इसकी सबसे बड़ी विशेषता है। उन्होंने कहा कि इस पर्व के दौरान चारों ओर दिखाई देने वाले रंग और उमंग लोगों को आनंद और उत्सव की भावना से सराबोर कर देते हैं।

संस्कृत सुभाषितम् किया साझा

प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर एक सुंदर संस्कृत सुभाषितम् भी साझा किया—

उद्भिन्नस्तबकावतंससुभगाः प्रेखन्मरुन्नर्तिताः
पुष्पोद्गीर्णपरागपांशुललसत्पत्रप्रकाण्ड त्विषः।
गम्भीरक्रमपञ्चमोन्मदपिकध्वानोच्छलद्गीतयः
प्रत्युज्जीवितमन्मथोत्सव इव क्रीडन्त्यमू भूरुहः॥

इस सुभाषितम् में वसंत ऋतु की छटा का वर्णन करते हुए बताया गया है कि जैसे मंद समीर में लहराते, रंग-बिरंगे पुष्प और सुगंध से महकते वृक्ष प्रकृति को अलंकृत करते हैं, वैसे ही यह प्रेम और उल्लास का उत्सव जीवन में नई चेतना का संचार करता है। यह मानो आनंदमय धुनों से भरा एक जीवंत उत्सव हो, जो हृदय को प्रफुल्लित कर देता है।

X पर दी बधाई

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच X पर लिखा—

“सभी देशवासियों को होली की अनंत शुभकामनाएं। रंग और उमंग से भरा यह त्योहार सबके लिए खुशियों की बहार लेकर आए। हर किसी के जीवन में सुख-समृद्धि और सफलता के रंगों की बौछार हो, यही कामना है।”

प्रधानमंत्री के संदेश के साथ ही देशभर में होली का उत्साह चरम पर है और लोग हर्षोल्लास के साथ इस रंगोत्सव को मना रहे हैं।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button