पाकुड़

पशुपालन एवं पशु कल्याण माह के तहत जनजागरूकता रथ को उपायुक्त ने दिखाई हरी झंडी

Views: 71
0 0
Read Time:2 Minute, 43 Second
पशुपालन एवं पशु कल्याण माह के तहत जनजागरूकता रथ को उपायुक्त ने दिखाई हरी झंडी

पाकुड़।पशुपालन एवं पशु कल्याण माह के अंतर्गत जिले में जनजागरूकता अभियान को गति देने के उद्देश्य से उपायुक्त मनीष कुमार एवं जिला पशुपालन पदाधिकारी सह जिला गव्य विकास पदाधिकारी द्वारा जनजागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

इस जनजागरूकता रथ के माध्यम से जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों में पशुपालन से संबंधित सरकारी योजनाओं, पशु स्वास्थ्य, टीकाकरण, पोषण एवं पशु कल्याण से जुड़ी जानकारियां आम लोगों एवं पशुपालकों तक पहुंचाई जाएंगी।

इस अवसर पर उपायुक्त श्री मनीष कुमार ने कहा कि दिनांक 14 जनवरी 2026 से 13 फरवरी 2026 तक पूरे देश में पशुपालन एवं पशु कल्याण माह मनाया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य पशुपालकों को जागरूक करते हुए पशुओं के स्वास्थ्य, संरक्षण एवं पोषण को बढ़ावा देना है।

उपायुक्त ने कहा कि पशु भी करुणा, दया एवं मानवीय संवेदनाओं के पात्र हैं। पशुपालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और यह किसानों व पशुपालकों की आजीविका सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ऐसे में पशुओं की उचित देखभाल, समय-समय पर टीकाकरण, संतुलित आहार एवं सुरक्षित आवास की व्यवस्था अत्यंत आवश्यक है।

उन्होंने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि अपने पशुओं को अनावश्यक पीड़ा न पहुंचाएं, उन्हें भूखा या असुरक्षित न रखें तथा बीमार पशुओं का समय पर उपचार कराएं। साथ ही नियमित स्वास्थ्य जांच, स्वच्छ पेयजल, उचित चारा एवं आरामदायक आश्रय की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर बल दिया।

उपायुक्त ने संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि पशुपालन एवं पशु कल्याण माह के दौरान जिले भर में व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएं तथा पशुपालन से जुड़ी सभी सरकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पशुपालकों तक पहुंचाया जाए।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button