स्थानीय समाचार

पंडवा से लौट रहे ग्रामीण हादसे का शिकार, ट्रक–टेंपो भिड़ंत में तीन घायल

पंडवा से लौट रहे ग्रामीण हादसे का शिकार, ट्रक–टेंपो भिड़ंत में तीन घायल

नावा बाजार/पलामू:- पलामू जिले के नावा बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत बसना पंचायत के समीप ट्रक और टेंपो के बीच आमने-सामने की भिड़ंत में टेंपो चालक समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में चालक बबलू सहित तीन पंजरी गांव और एक बसना गांव के निवासी शामिल हैं। सभी लोग टेंपो से पंडवा से अपने गांव लौट रहे थे।

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को निजी वाहनों द्वारा सदर अस्पताल, मेदिनीनगर पहुंचाया गया।खबर लिखे जाने तक सभी घायलों का इलाज मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज में चल रहा था।

इस दुर्घटना में ट्रक और टेंपो दोनों को काफी नुकसान पहुंचा है। घटना की सूचना मिलते ही नावा बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर यातायात को पुनः सुचारु कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि फोर लेन सड़क निर्माण कार्य के कारण एक तरफ का रास्ता बंद है, जिससे आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं।

Loading

About The Author

Related Articles

Back to top button