सिमरियाक्रिकेट/स्पोर्ट्सझारखंडस्थानीय समाचार
आशा और गर्ल्स नॉट ब्राइट का अनुमंडल स्तरीय फुटबॉल मैच खेला गया


सिमरिया :- प्रखण्ड मुख्यालय के ईलेवन स्टार मैदान में आशा और गर्ल्स नॉट ब्राइट के संयुक्त तत्वाधान में अनुमंडल स्तरीय फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया । फुटबॉल मैच के आयोजन में अनुराधा किशोरी समूह लूतीडीह और झांसी किशोरी समूह देल्हो के किशोरियों के बीच फुटबॉल मैच खेला गया। जहां अनुराधा किशोरी समूह लुतीडीह की किशोरियों ने 1-0 से झांसी किशोरी समूह देल्हो के किशोरियों को पराजित कर जीत अपने नाम कर लिया। यह कार्यक्रम बाल विवाह के खिलाफ किशोरी नेतृत्व को मजबूत करने के लिए किया गया था। जिसमें विभिन्न स्टेकहोल्डर ने भाग लेकर किशोरियों का मनोबल बढ़ाया। मौके पर लोक प्रेरणा केंद्र के सचिव मौसमी बाखला, प्रतिमा कुमारी,रानी कुमारी, कविता कुमारी के अलावे दर्जनों खिलाड़ी किशोरियां शामिल है।
![]()




