

नई दिल्ली। इंडिगो एयरलाइंस ने 3 दिसंबर से 15 दिसंबर 2025 के बीच रद्द हुई सभी उड़ानों के यात्रियों को बड़ी राहत दी है। कंपनी ने घोषणा की है कि इस अवधि में कैंसिल हुई फ्लाइट्स का पूरा रिफंड प्रोसेस किया जा रहा है। इसके लिए यात्रियों से किसी भी प्रकार का अतिरिक्त चार्ज नहीं लिया जाएगा।
इंडिगो ने कहा है कि अगर कोई यात्री टिकट कैंसिल करना चाहता है या अपनी यात्रा की तारीख बदलना चाहता है, तो उस पर भी कोई शुल्क लागू नहीं होगा। एयरलाइन का कहना है कि प्रभावित यात्रियों को रिफंड सीधे उसी अकाउंट या सोर्स पर भेजा जाएगा, जिससे टिकट बुक किए गए थे।
कंपनी ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे अपने रिफंड और फ्लाइट स्टेटस की जानकारी इंडिगो की आधिकारिक वेबसाइट या कस्टमर केयर के माध्यम से चेक करते रहें।
![]()




